UGC NET 2021: देशभर में 2 मई से शुरू होगी यूजीसी नेट परीक्षा, रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू- यहां देखें पूरा शेड्यूल
इस साल यूजीसी नेट (UGC NET) देशभर में 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई को आयोजित की जाएगी. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने आज (2 फरवरी) यूजीसी नेट की तारीखों की घोषणा की है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी.
नई दिल्ली: इस साल यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा देशभर में 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई को आयोजित की जाएगी. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने आज (2 फरवरी) यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी. परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म 2 मार्च तक उपलब्ध होंगे, जबकि उम्मीदवार 3 मार्च तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते है. UGC Academic Calendar 2020-21: 1 नवंबर से शुरू होगा कॉलेजों का नया सत्र, मार्च और अगस्त में एग्जाम- नहीं मिलेगा विंटर और समर वेकेशन
एनटीए (NTA) यानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी मई महीने में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (Junior Research Fellowship (JRF)) और सहायक प्रोफेसर (Assistant Professors) के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित करेगी. परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी. परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर आधारित परीक्षा विधि के माध्यम से होगा. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा. पहली पाली सुबि 9 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर बाद 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगी.
यूजीसी नेट परीक्षा मई महीने में आयोजित होगी- Apply Online
📢Announcement
National Testing Agency (@DG_NTA) will conduct next UGC-NET exam for Junior Research Fellowship & eligibility for Assistant Professor on 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 & 17 May 2021.
Read circular attached for more info! Good luck to all participants.#UGCNET pic.twitter.com/5j1zifvjD1
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) February 2, 2021
यूजीसी नेट से संबंधित हर जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. ज्ञात हो कि बीते साल यूजीसी नेट परीक्षा को अन्य विभिन्न परीक्षाओं के साथ कोविड-19 महामारी और उसके चलते होने वाले लॉकडाउन के मद्देनजर स्थगित करना पड़ा था. विभिन्न परीक्षाओं के लिए नया कार्यक्रम एनटीए द्वारा अगस्त के आखिर सप्ताह में जारी किया गया था. (एजेंसी इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

