देश

SSC GD Constable Result 2024 Released: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, बेवसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

SSC GD Constable Result 2024 Released: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, बेवसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
Photo Credit- X

SSC GD Constable Result 2024 Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं. इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे. SSC ने कॉन्स्टेबल जीडी के 46 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए 20 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक परीक्षा का आयोजन किया था.

ये भी पढ़ें: Maharashtra SSC Result 2024 Declared: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी, mahresult.nic.in पर करें नतीजे चेक

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल जीडी रिजल्ट 2024 ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें
  • पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें.
  • पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन होने के बाद इसमें अपना रोल नंबर सर्च करें
  • इस PDF में जिस अभ्यार्थी का नाम दिख रहा है, उन्हें ही अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा

एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी

बता दें, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के जरिए 46617 पदों पर भर्ती होगी. इसमें बीएसएफ (BSF) के 12076 पद, सीआईएसएफ (CISF) के 13632 पद, सीआरपीएफ (CRPF) के 9410 पद, एसएसबी (SSB) के 1926 पद, आईटीबीपी (ITBP) के 6287 पद, असम राइफल्स के 2990 और एसएसएफ (SSF) के 296 पदों पर भर्ती होनी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).