देश

NEET Admit Card 2025 Released: नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी, 5 मई को होगी परीक्षा; @ neet.nta.nic.in पर ऐसे करें डाउनलोड

नीट (NEET) की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 के एडमिट कार्ड 30 अप्रैल को जारी कर दिए हैं.

NEET Admit Card 2025 Released: नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी, 5 मई को होगी परीक्षा; @ neet.nta.nic.in पर ऐसे करें डाउनलोड

NEET Admit Card 2025 Released: नीट (NEET) की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 के एडमिट कार्ड 30 अप्रैल को जारी कर दिए हैं. अब छात्र neet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल नीट परीक्षा 5 मई 2025 (रविवार) को ऑफलाइन मोड (पेन-पेपर) में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा देश के अलग-अलग शहरों में तय परीक्षा केंद्रों पर होगी.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें मौजूद सभी डिटेल्स जैसे, नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, परीक्षा का समय आदि को ध्यान से चेक करें. अगर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी है, तो तुरंत NTA से संपर्क करें.

ये भी पढें: NEET-UG 2025: राष्‍ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में धोखाधड़ी रोकने के लिए NTA ने लॉन्च किया रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.

2. "NEET UG 2025 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें.

3. अपनी एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन भरें.

4. सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा.

5. उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

किन बातों का रखें खास ध्यान

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट और एक वैध फोटो ID प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ लाना अनिवार्य है. मोबाइल फोन, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, नोट्स, किताबें या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना है. परीक्षा की समयावधि 3 घंटे 20 मिनट की होगी.

NEET परीक्षा MBBS, BDS और आयुष कोर्स (जैसे BAMS, BHMS, BUMS, BSMS) में एडमिशन के लिए होती है.

भाषा विकल्प

नीट परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाती है, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, और अन्य क्षेत्रीय भाषाएं शामिल हैं.

सहायता के लिए संपर्क करें

फोन: 011-40759000 / 011-69227700

ईमेल: neetug2025@nta.ac.in

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर लगातार नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी नए अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).