MP Board 10th, 12th Result 2024 Date: इस हफ्ते घोषित होगा एमपी बोर्ड के परिणाम! mpresults.nic.in पर ऐसे करें रिजल्ट चेक
राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) आज, 23 अप्रैल को एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं के नतीजे घोषित कर दिया. परिणाम जारी घोषित होने के बाद कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों की इन्तेजार की घड़ी ख़त्म हुई. प्रदेश में दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद इस हफ्ते मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने वाले हैं
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2024 Date: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) ने आज, 23 अप्रैल को एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं के नतीजे घोषित दिए. परिणाम घोषित होने के बाद कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों की इन्तेजार की घड़ी ख़त्म हुई. प्रदेश में दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद इस हफ्ते मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने जा रहे हैं. एमपी बोर्ड ने परिणाम जारी करने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम अपने आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर घोषित करेगा. परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
परिणाम जारी होने के बाद छात्र चाहें तो SMS द्वारा भी अपने रिजल्ट देख सकते है. इसके लिए एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट के लिए ‘MPBSE10/ MPBSE12’ के बाद स्पेस दें और अपना रोल नंबर लिखें.अब इस मैसेज को 56263 पर SMS भेज दें. कुछ ही सेकण्ड में परिणाम उसके सामने होगा. यह भी पढ़े: MP Board 10th, 12th Result 2023: खुशखबरी! एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम इस दिन होगा जारी, mpbse.nic.in पर ऐसे करें रिजल्ट चेक
ऐसे करें परिणाम चेक:
>परिणाम जारी होने के छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं.
>इसके बाद एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
>क्लास का चुनाव करें और सबमिट करें.
>अब रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें.
>रिजल्ट सामने आपके सामने होगा, आप चाहें तो भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट ले सकते हैं.
जानें कब आयोजित हुई थी 10 वीं और 12वीं की परीक्षा:
इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 05 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी. वहीं एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 06 फरवरी से शुरू होने के बाद 05 मार्च, 2024 ख़त्म हुई थी. एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की इस साल की परीक्षा में करीब 17 लाख छात्र और छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

