MP Board Result 2025 Out: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी, mpresults.nic.in पर चेक करें नतीजें
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का आज इंतजार ख़त्म हुआ है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने दोनों क्लास के परिणाम जारी कर दिए हैं.
MP Board Result 2025 Out: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का आज इंतजार ख़त्म हुआ है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने दोनों क्लास के परिणाम जारी कर दिए हैं. परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, और mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं.
16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने करवाया रजिस्ट्रेशन था
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा में 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. परिणाम जारी होने के बाद इन छात्रो का इंतजार की घड़ी ख़त्म हुआ. हालांकि परिणाम को लेकर कुछ छात्र सफल होने पर खुश दिखें. वहीं जो छात्र असल हुए वे निराश दिखें. यह भी पढ़े: Maharashtra Board HSC Result 2025 Out: महाराष्ट्र बोर्ड 12 वीं के परिणाम में कोंकण डिवीजन का सबसे अच्छा प्रदर्शन 96.74 फीसदी, दूसरे नंबर पर रहा नासिक
10वीं- 12वीं के पिछले साल का परिणाम
पिछले साल (2024) में, MP बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 58.10% और 12वीं का पास प्रतिशत 64.49% रहा था.
ऐसे देखें नतीजें
-
- आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, या mpbse.mponline.gov.in पर जाएँ.
- होमपेज पर “MP Board 10th Result 2025” या “MP Board 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें.
- “सबमिट” बटन पर क्लिक करें, और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
पिछले पांच सालों में कब-कब आया है एमपी बोर्ड का रिजल्ट
पिछले पांच सालों पर नजर डालें तो एमपी बोर्ड ने अप्रैल और मई के महीने में रिजल्ट जारी किया है.
1-2024 – 24 अप्रैल
2-2023- 25 अप्रैल
3-2022- 29 अप्रैल
4-2021- 14 जुलाई को 10वीं 29 जुलाई को 12वीं का रिजल्ट
5-2020- 4 जुलाई को
पास होने के लिए 33 फीसदी जरूरी
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में पास होने के लिए छात्रों को हर एक सब्जेक्ट में में कम से कम 33% अंक लाने होंगे. एमपीबीएसई दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रैक्टिकल या इंटरनल मूल्यांकन वाले सब्जेक्ट्स में भी थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों सेक्शन में पासिंग स्कोर की आवश्यकता होती है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

