एजेंसी न्यूज

MBOSE Board 10th Results: मेघालय बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, सिर्फ 51.93 फीसदी छात्र पास

मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड (एमबीओएसई) ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें सिर्फ 51.93 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हो सके।

MBOSE Board 10th Results: मेघालय बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, सिर्फ 51.93 फीसदी छात्र पास
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

शिलांग, 26 मई: मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड (एमबीओएसई) ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए. इसमें सिर्फ 51.93 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हो सके. तुरा के शेरवुड स्कूल की समृद्धि दास ने 600 में से 572 अंक हासिल कर 10वीं कक्षा की सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया.

वहीं, शिलांग के सेंट मार्गरेट हायर सेकेंडरी स्कूल की ज्योतिप्रिया भट्टाचार्जी 570 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं. परीक्षा में 656 स्कूलों के कुल 51,280 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से सिर्फ 26,629 को उत्तीर्ण घोषित किया गया. इस साल उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत घटकर 51.93 फीसदी रहा गया, जो पिछले साल 56.96 प्रतिशत था.

एमबीओएसई ने कक्षा 12 के ‘हायर सेकेंडरी लीविंग सर्टिफिकेट’ (एचएसएलसी) परीक्षा के कला विषयों के परिणामों की भी घोषणा कर दी. इसका उत्तीर्ण फीसदी 80.30 रहा, जो पिछले वर्ष के 81.17 प्रतिशत से मामूली कम है.

इस इम्तिहान में 246 स्कूलों के कुल 25,434 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 20,425 को उत्तीर्ण घोषित किया गया. मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).