देश

Maharashtra Board SSC, HSC Results 2024 Date: छात्रों के लिए खुशखबरी! महाराष्ट्र में जारी होने जा रहा है 10वीं, 12वीं के परिणाम, mahresult.nic.in देखें नतीजें

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) कक्षा 10वीं और 12 वीं के परिणाम अगले हफ्ते यानी 13 मई के बाद किसी भी समय जारी कर सकता है.

Maharashtra Board SSC, HSC Results 2024 Date: छात्रों के लिए खुशखबरी! महाराष्ट्र में जारी होने जा रहा है 10वीं, 12वीं के परिणाम, mahresult.nic.in देखें नतीजें
(Photo Credits File)

Maharashtra Board SSC, HSC Results 2024 on mahresult.nic.in: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब सहित अन्य कई राज्यों में कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परिणाम जारी कर दिए गए. परिणाम जारी होने के बाद इन राज्यों के छात्रों का इंतेजार की घड़ी ख़त्म हुई. वहीं अब महाराष्ट्र में भी एसएससी और एचएससी यानी 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों की इंतेजार की घड़ी ख़त्म होने वाली हैं. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) दोनों कक्षाओं के परिणाम अगले हफ्ते यानी 13 मई के बाद किसी भी समय जारी कर सकता है.

हालांकि महाराष्ट्र बोर्ड  10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित करने जा रहा है. बोर्ड की तरफ से किसी भी तरह की अब तक ऑफिसियल घोषणा नहीं हुई है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि कक्षा 12 वीं के साथ कक्षा 10 वीं के परिणाम नहीं जारी होंगे. उसके परिणाम में अगले महीने जून में पहले हफ्ते में घोषित होंगे यह भी पढ़े: Maharashtra Board SSC, HSC Results 2024 Date: महाराष्ट्र बोर्ड भी 10वीं, 12वीं के परिणाम करने जा रहा है जारी! mahresult.nic.in पर चेक करें नतीजे

महाराष्ट्र में इस साल यानी 2024 में 12 वीं कक्षा की परीक्षा 21 फरवरी 2024 से शुरू होने के बाद 19 मार्च तक चली. वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च 2024 से 26 मार्च 2024 तक चली थी.

जानें 10, 12 वीं की परीक्षा में कितने लाख छात्र हुए थे शामिल:

इस साल एचएससी की परीक्षा में इस साल 15 लाख से अधिक छात्र बैठे थे. वहीं 16 लाख से अधिक छात्र एसएससी की परीक्षा में बैठे थे.दोनों कक्षाओं के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जारी होगा.

SMS के जरिए भी देखे सकते हैं परिणाम

परिणाम जारी होने के बाद छात्र एसएससी और एचएससी दोनों कक्षाओं के परिणाम बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देखे सकते हैं. छात्र चाहेंगे तो SMS के जरिए भी बोर्ड की परीक्षा के परिणाम देख सकते हैं. परिणाम देखने के लिए छत्र MHHSC ROLL NO टाइप करके 57766 पर भेजना होगा. जिसके बाद उन्हें अपने फोन पर नतीजे प्राप्त हो जाएंगे.

ऐसे देखें नतीजें:

  • पहला स्टेप: परिणाम देखने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाएं
  • दूसरा स्टेप: होमपेज पर, Maharashtra 10th, 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें
  • तीसरा स्टेप: रोल नंबर समेत मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
  • चौथा स्टेप: सबमिट' बटन पर क्लिक करें
  • पांचवा स्टेप: परिणाम स्क्रीन पर आपके सामने आ जायेगा.

    जानें पिछले साल कक्षा 10, 12वीं के परिणाम कब हुए थे जारी 

महाराष्ट्र में पिछले साल कक्षा  12 वीं के परिणाम 25 मई को घोषित हुआ था. वहीं एसएससी यानी 10 वीं के परिणाम 2 जून को घोषित हुए थे. अब ऐसे में उम्मी जताई जा रही है. दोनों कक्षाओं के परिणाम इसी के आस पास जारी हो सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).