Maharashtra Board SSC, HSC Results 2024 Date: महाराष्ट्र बोर्ड भी 10वीं, 12वीं के परिणाम करने जा रहा है जारी! mahresult.nic.in पर चेक करें नतीजे
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड के बाद महाराष्ट्र में भी एसएससी और एचएससी यानी10वीं और 12 वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतेजार की घड़ी ख़त्म होने वाली है. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) दोनों कक्षाओं के परिणाम जल्द जारी करने जा रहा है.
Maharashtra Board SSC, HSC Results 2024 Date: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड के बाद महाराष्ट्र में भी एसएससी और एचएससी यानी10वीं और 12 वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतेजार की घड़ी ख़त्म होने वाली है. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) दोनों कक्षाओं के परिणाम जल्द जारी करने जा रहा है. हालांकि अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई अधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई कि परिणाम कब जारी होंगे. लेकिन मीडिया के हवाले से खबर है कि एचएससी की परीक्षा 15 अप्रैल मई से पहले जारी किए जायेंगे. वहीं एसएससी के परीक्षा के परिणाम अगले महीने यानी जून में पहले हफ्ते में जारी हो सहते हैं. क्योंकि एसएससी के पुस्तकों का मूल्यांकन अभी बाकी है.
महाराष्ट्र में इस साल एसएससी और एचएससी की परीक्षा में करीब 26 लाख छात्र एक्जाम में बैठे थे. जिनके परिणाम बोर्ड घोषित करेगा. दोनों कक्षाओं के परिणाम एमएसबीएसएचएसई बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जारी होंगे. परिणाम जार होने के बाद छात्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पाने परिणाम चेक कर सकते हैं. यह भी पढ़े: RBSE 10th 12th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड के परिणाम इस हफ्ते हो सकता है जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in ऐसे देखें नतीजें
ऐसे करें रिजल्ट चेक:
1- स्टेप: छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाएं
2-स्टेप: होमपेज पर, Maharashtra 10th, 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें
3- स्टेप: रोल नंबर समेत मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
4- स्टेप: सबमिट' बटन पर क्लिक करें
5- स्टेप: रिणाम स्क्रीन पर आपके सामने आ जायेगा
महाराष्ट्र में इस साल एचएससी की परीक्षा 21 फरवरी 2024 से शुरू हुई थी. जिसकी परीक्षा 19 मार्च तक चली थी. वहीं एसएससी यानी 10वीं की परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2024 से 26 मार्च 2024 तक चली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

