देश

Maharashtra Board SSC, HSC Results 2024 Date: खुशखबरी! महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम जल्द होने जा रहे हैं जारी, mahresult.nic.in पर ऐसे चेक करें नतीजें

महाराष्ट्र में एसएससी और एचएससी यानी 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) दोनों कक्षाओं के परिणाम जल्द ही mahresult.nic.in पर जारी करने जा रहा है

Maharashtra Board SSC, HSC Results 2024 Date: खुशखबरी! महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम जल्द होने जा रहे हैं जारी, mahresult.nic.in पर ऐसे चेक करें नतीजें
(Photo Credits Twitter)

Maharashtra Board SSC, HSC Results 2024 on mahresult.nic.in: महाराष्ट्र में  एसएससी और एचएससी यानी 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) दोनों कक्षाओं के परिणाम जल्द ही जारी करने जा रहा है. परिणाम बोर्ड की  आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जारी होगा. जो परिणाम जारी होने के तुरंत बाद दोनों वेबसाइट  एक्टिव हो जायेंगी. छात्र वेबसाइट  की साइट पर जाकर अपने परिणाम देखे सकते हैं.

हालांकि बोर्ड की तरफ से  एसएससी और एचएससी के परिणाम जारी करने को लेकर अब तक कोई अधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई. लेकिन उम्मीद जाहिर की जा रही है. महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परिणाम एक से दो हफ्ते के बीच mahresult.nic.in पर जारी कर सकता है. वहीं 10वीं बोर्ड के परिणाम के बारे में खबर है कि  एसएससी के परिणाम एचएससी के साथ नहीं घोषित होंगे. बल्कि उसके परिणाम बाद में घोषित होंगे. यह भी पढ़े: UK Board 10th-12th Result 2024 Out: छात्रों के चेहरे पर दिखी खुशी! उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम जारी, ubse.uk.gov.in पर ऐसे करें रिजल्ट चेक

ऐसे करें रिजल्ट चेक:

1- स्टेप: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाएं

2- स्टेप: होमपेज पर, Maharashtra 10th, 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें

3- स्टेप: रोल नंबर समेत मांगी गई जानकारी दर्ज करें.

4- स्टेप:  सबमिट' बटन पर क्लिक करें

5- स्टेप: रिणाम स्क्रीन पर आपके सामने आ जायेगा

इस साल महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा  में करीब 26 लाख छात्र बैठे थे. जिनके परिणाम बोर्ड जारी करेगा. परिणाम जारी करने को लेकर बोर्ड की तरफ से  उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है.

इस साल 10वीं और 12 वीं कक्षाओं के लिए परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई थी. 12 वीं की  परीक्षा इस 21 फरवरी 2024 से 19 मार्च तक आयोजित की गई थी. वहीं 10वीं हाईस्कूल की परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2024 से 26 मार्च 2024 तक चली थी.

महाराष्ट्र में पिछले साल 2023 में एचएससी के परिणाम 25 मई को घोषित हुए थे. वहीं एचएससी यानी 1वीं के परिणाम दो जून को जारी हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).