JEE Main Result 2022: जेईई-मेन परीक्षा में 24 परीक्षार्थियों को मिले 100 में सौ नंबर, नकल मारने वाले 5 लोगों का रुका रिजल्ट
जेईई-मेन परीक्षा में कम से कम 24 परीक्षार्थियों ने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं, जबकि अनुचित तरीकों का इस्तेमाल करने के कारण पांच परीक्षार्थियों के परिणाम रोक दिए गए हैं.
नई दिल्ली, 8 अगस्त: इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली जेईई-मेन परीक्षा (JEE Main Result 2022) में कम से कम 24 परीक्षार्थियों ने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं, जबकि अनुचित तरीकों का इस्तेमाल करने के कारण पांच परीक्षार्थियों के परिणाम रोक दिए गए हैं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह जानकारी दी. JEE Mains Result 2022 Released: जेईई मेन jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in पर रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें रैंक कार्ड
जेईई-मेन के दो सत्रों का पूर्ण परिणाम सोमवार को घोषित किया गया. एनटीए के मुताबिक, परीक्षा में पूरे 100 अंक हासिल करने वालों में सबसे अधिक परीक्षार्थी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना (5-5) से हैं. राजस्थान (4) इस मामले में तीसरे स्थान पर रहा और उत्तर प्रदेश के दो परीक्षार्थियों ने 100 अंक प्राप्त किए.
एनटीए के अनुसार, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, बिहार, पंजाब, केरल, कर्नाटक और झारखंड के एक-एक परीक्षार्थी को पूरे 100 अंक प्राप्त हुए हैं. तेलंगाना में 100 अंक हासिल करने वालों में रूपेश बियानी, धीरज कुरुकुंडा, जस्ती यशवंत वी.वी.एस, बुसा शिवा नागा वेंकट आदित्य और अनिकेत चट्टोपाध्याय शामिल हैं.
आंध्र प्रदेश में मेंडा हिमा वामसी, कोय्याना सुहास, पल्ली जलाजाक्षी, पेनीकलापति रवि किशोर, पोलीसेट्टी कार्तिकेय ने 100 अंक हासिल किए हैं.
सौ अंक हासिल करने वाले अन्य परीक्षार्थियों में सार्थक माहेश्वरी (हरियाणा), कुशाग्र श्रीवास्तव (झारखंड), मृणाल गर्ग (पंजाब), स्नेहा पारीक (असम), बोया हरसेन सात्विक (कर्नाटक) और सौमित्र गर्ग और कनिष्क शर्मा (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं.
एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दो सत्रों के लिए 10.26 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2022 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

