IIM CAT 2018 Result: परिणाम घोषित, इन स्टेप्स को फॉलो कर देखें अपना रिजल्ट
कैट की परीक्षा 25 नवंबर को देश के 147 शहरों में आयोजित की गई थी
कैट रिजल्ट 2018 (CAT 2018 Result) की घोषणा हो गई है. रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस साल कैट की परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट (IIM), कोलकाता की ओर से किया गया था. पिछले महीने ही एग्जाम Key जारी की गई थी. इस परीक्षा में परसेंटाइल परफॉर्मेंस के आधार पर आईआईएम अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, बोधगया, कोलकाता, इंदौर, जम्मू, काशीपुर आदि में एडमिशन मिलेगा. कैट की परीक्षा 25 नवंबर को देश के 147 शहरों में आयोजित की गई थी. करीब 2 लाख छात्रों ने यह टेस्ट दिया था. इस परीक्षा के प्राप्तांक 31 दिसंबर, 2019 तक वैध रहेंगे.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
1. पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
2. फिर CAT 2018 result link" पर क्लिक करें.
3. अब अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें.
4. इसके बाद आपको अपना रिजल्ट अपने स्क्रीन पर दिखेगा.
5. अपना रिजल्ट देखें और उसे डाउनलोड कर के प्रिंट निकाल लें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2019 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

