देश

CBSE Class 10 Result: शाम 4 बजे से cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देखें मार्क्स, इस APP पर भी कर सकते है चेक

आज की सुबह लगभग 16 लाख छात्रों के लिए जल्द ही एक नया मुकाम तय करेगी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज शाम 4 बजे जारी करेगा.

CBSE Class 10 Result: शाम 4 बजे से cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देखें मार्क्स, इस APP पर भी कर सकते है चेक
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी

नई दिल्ली: आज की सुबह लगभग 16 लाख छात्रों के लिए जल्द ही एक नया मुकाम तय करेगी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज शाम 4 बजे जारी करेगा. परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर जारी किए जाएंगे.

इस बात की जानकारी कल मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय में स्कूली शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने सोमवार को ट्वीट कर दी थी. इस साल 10वीं के छात्रों को अनिवार्य रूप से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल किया गया था. 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 1,63,8428 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. इसमें से 9,67,325 लाख लड़के और 6,71,103 लड़कियों ने परीक्षा दी थी. देशभर के 4453 सेंटर्स में ये परीक्षा आयोजित की गई थी.

ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट-

-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं

-होम पेज ओपन होने पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

-लिकं पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां छात्र अपना रोल नंबर आदी जानकारियां भरें

-इसके बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा

- छात्र रिजल्ट को डाउनलोड भी कर प्रिंटआउट भी लें सकते है.

ऐप्‍प के जरिए ऐसे देखे रिजल्ट-

अमूमन परिणामों की घोषणा होने पर बोर्ड की वेबसाइट जल्दी नहीं खुलती है. ऐसे में मोबाइल ऐप्‍प के जरिए रिजल्ट देखना काफी आसान साबित हो सकता है.

-इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल SMS organiser ऐप्‍प डाउनलोड करना पड़ेगा

- इसके बाद SMS Organiser के नोटिफिकेशन में सीबीएसई रिजल्ट पर जाए

- नोटिफिकेशन पर क्लिक करने के बाद अपने रोल नंबर, जन्म तारीख आदि जानकारियां भरकर प्री-रज‍िस्‍टर करें

-रिजल्‍ट जारी होने के बाद रिजल्‍ट नोटिफिकेशन पर क्लिक कर अपने परिणाम देखे.

बता दें कि छात्रों को 10वीं कक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट केवल उन्हें उनके स्कूल में ही मिलेगी. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, बोर्ड परीक्षा देनेवाले छात्र दूसरी विश्वसनीय वेबसाइटों जैसे indiaresults.com, examresults.net, manabadi.co.in पर अपने परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकते हैं.

सीबीएसई की कक्षा 10 की परीक्षा मार्च 5 से शुरू होकर करीब एक महीने बाद 4 अप्रैल को समाप्त हुई थी. इस दौरान सीबीएसई को पेपर लीक मामलें में चौतरफा घिरने के बाद छात्रों का कड़ा विरोध झेलना पड़ा था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2018 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).