CBSE Class 10 Result 2026: सीबीएसई 10वीं के परिणाम जल्द होंगे घोषित, DigiLocker के अलावा इन आधिकारिक पोर्टल्स पर चेक करें नतीजे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक किसी विशिष्ट तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

(Photo Credits Twitter)
CBSE Class 10 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक किसी विशिष्ट तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्टों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिल रहे संकेतों के अनुसार, नतीजे अप्रैल माह के मध्य तक जारी किए जा सकते हैं. इस साल लाखों छात्र इन परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर परिणामों की तैयारी

डिजीलॉकर (DigiLocker) ने छात्रों को सूचित किया है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परिणाम के दिन की प्रतीक्षा करने के बजाय अभी से अपना डिजीलॉकर खाता तैयार रखें.जिन छात्रों के पास अपना APAAR ID नहीं है, उन्हें इसे जल्द से जल्द जेनरेट करने का सुझाव दिया गया है ताकि परिणाम जारी होने के बाद मार्कशीट प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की बाधा न आए.  यह भी पढ़े:  MPBSE Class 10, 12 Result 2026 Date and Time: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कल हो सकते हैं जारी, mpbse.nic.in पर ऐसे करें परिणाम चेक

परिणाम कैसे चेक करें

एक बार आधिकारिक रूप से घोषित हो जाने के बाद, छात्र अपने परिणाम नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल और ऐप्स के माध्यम से देख सकते हैं:

परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि जैसे विवरण अपने पास रखने चाहिए। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बोर्ड द्वारा जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी। अंतिम और मूल मार्कशीट छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से प्राप्त होगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम से जुड़ी किसी भी भ्रामक जानकारी से बचने के लिए केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें.

इस वर्ष की परीक्षा प्रणाली में बदलाव के चलते परिणामों का मूल्यांकन कार्य पहले की तुलना में तेजी से पूरा किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप इस बार परिणाम जल्दी आने की संभावना है.

Share Now