जरुरी जानकारी

CBSE 10th, 12th Exam Date Sheet 2022: सीबीएसी ने 10वीं और 12वीं के लिए जारी की टर्म-2 की डेटशीट, यहां करें चेक

खबर के अंदर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आप आसानी से 10वीं और 12वीं की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE 10th, 12th Exam Date Sheet 2022: सीबीएसी ने 10वीं और 12वीं के लिए जारी की टर्म-2 की डेटशीट, यहां करें चेक
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

CBSE Term 2, 10th, 12th Exam Date Sheet 2022 नई दिल्ली, 12 मार्च: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 टर्म-2 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए दिनांक पत्र (डेटशीट) जारी की है. सीबीएसई कक्षा 10 और 12 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी. पहले टर्म की परीक्षाएं हो चुकी हैं. सीबीएसई अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा एकल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी और सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी. CBSE 10th Board Exam: सीबीएसई ने स्कूलों को 10वीं कक्षा की पहले चरण की परीक्षा के नतीजों की जानकारी दी: अधिकारी

चूंकि महामारी के कारण स्कूल बंद हो गए थे, सीबीएसई ने दोनों कक्षाओं में लगभग सभी विषयों के लिए दो पेपर के बीच अधिक अंतराल रखा है. एक बयान में सीबीएसई बोर्ड ने कहा, "परीक्षाओं के बीच अंतराल इसलिए रखा गया है, ताकि छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके." बोर्ड ने यह भी कहा कि डेटशीट तैयार करते समय जीई-मेन समेत अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं का ध्यान रखा गया है.

CBSE Term 2 Date sheet, 10वीं, 12वीं की डेटशीट ऐसे करें डाउनलोड

नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आसानी से 10वीं और 12वीं की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं

CBSE 10th Datesheet

CBSE 12th Datesheet

कभी भी आ सकता है टर्म 1 का रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा टर्म 2 की डेटशीट जारी किए जाने के बाद अब छात्रों के टर्म 1 के रिजल्ट का इंतजार कभी भी खत्म हो सकता है. सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जा सकता है. हालांकि CBSE ने रिजल्ट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2022 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).