BSEB 12th Result 2022 Declared: बीएसईबी कक्षा 12वीं के रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, पटना, बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2022 आज, 16 मार्च 2022 को घोषित किया जा चुका है. बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in , onlinebseb.in , biharboardonline.com आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया जा चुका है.....
BSEB 12th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board), पटना बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2022 आज, 16 मार्च 2022 को घोषित किया जा चुका है. बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in , onlinebseb.in , biharboardonline.com आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया जा चुका है. जो उम्मीदवार बिहार बोर्ड इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: NEET-PG 2021: DGHS ने NBE को लिखा पत्र, सभी श्रेणियों में कट ऑफ 15 प्रतिशत से कम करने की मांग की
इस बार, लगभग 13 लाख छात्रों ने बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण कराया था. कक्षा 12 की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक हुई थी और इसके तुरंत बाद, बीएसईबी द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी.
ऐसे करें रिजल्ट चेक:
स्टेप 1: सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर 'Bihar Board Inter Result 2022' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
स्टेप 4: सबमिट लिंक पर क्लिक करते ही 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 5: रिजल्ट चेक और डाउनलोड करें.
उम्मीदवार अपनी मूल मार्कशीट के लिए अपने संबंधित स्कूल अधिकारियों से संपर्क करना होगा. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में हर साल लगभग 13 लाख के आसपास छात्र शामिल होते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2022 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

