शिक्षा

Bihar BSEB Board 12th Result 2019: बिहार बीएसईबी इंटरमीडिएट बोर्ड में इन छात्रों ने किया टॉप

बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड इंटर मीडिएट के लिए घोषित रिजल्ट की बात करे तो इस साल 12 वीं की परीक्षा में साइंस में रोहिणी और पवन ने टॉप किया है. वहीं कॉमर्स के टॉपर रहे है सत्यम कुमार, तो आर्ट्स में रोहिणी रानी ने टॉप किया है.

Bihar BSEB Board 12th Result 2019: बिहार बीएसईबी इंटरमीडिएट बोर्ड में इन छात्रों ने किया टॉप
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

Bihar Board BSEB 12th Result 2019: बिहार के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 13 लाख छात्रों का इंतजार शनिवार को खत्म हुआ. करीब 44 दिन के लंबे इंतजार के बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से आयोजित परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर किया गया. बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम (कॉमर्स, साइंस, और आर्ट्स) के परिणाम एक साथ जारी किए है. परीक्षा का परिणाम पहले एक बजे जारी किया जाने वाला था. लेकिन इस रिजल्ट को करीब ढाई घंटे बाद जारी किया गया.

बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड इंटर मीडिएट के लिए घोषित रिजल्ट की बात करे तो इस साल 12 वीं की परीक्षा में साइंस में रोहिणी और पवन ने टॉप किया है. वहीं कॉमर्स के टॉपर रहे है सत्यम कुमार, तो आर्ट्स में रोहिणी रानी ने टॉप किया है. यह भी पढ़े: Bihar BSEB Board 12th Result 2019: बिहार बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2019 जारी, 79.76 फीसदी छात्र हुए पास

साइंस में दो टॉपर रहे

1. रोहिणी (नालंदा)- 94.6 फीसदी मार्क्स

1. पवन कुमार- 94.6 फीसदी मार्क्स

2. सत्यजीत सुमन- 94.4 फीसदी मार्क्स

2. सुभाकर- 94.4 फीसदी मार्क्स

3. मोहम्मद अहमद- 94.2 फीसदी अंक

कॉमर्स के टॉपर्स

1. सत्यम कुमार- 94.4 फीसदी

2. सोनू कुमार- 94 फीसदी

3. श्रेया- 93.8 फीसदी अंक

आर्ट्स के टॉपर्स

1. रोहिणी रानी- 92.6 फीसदी अंक (463 अंक)

1. मनीश कुमार- 92.6 फीसदी अंक (463 अंक)

2. विकास कुमार- 92 फीसदी अंक

2. महमूर जहां- 92 फीसदी अंक

3. हर्षिता कुमारी- 458 अंक

बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से आयोजित 12 वीं की परीक्षा में इस साल 13,15,371 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. जिसमें कुल 79.76% छात्रों को सफलता मिली है. जिसमें आर्ट्स में करीब 76.5 फीसदी बच्चे पास हुए. वहीं कॉमर्स में कुल 93.02 फीसदी बच्चे पास हुए और साइंस स्ट्रीम में 81.20 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. वहीं पिछली साल 52.95 फीसदी बच्चे पास हुए थे. ऐसे में इस साल का परिणाम पिछले साल से बेहतर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2019 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).