देश

Bihar Board 12th Result 2025: जारी होने वाला है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, @results.biharboardonline.com पर देखें परिणाम; ऐसे करें चेक

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आधिकारिक रूप से 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025, 27 मार्च को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा.

Bihar Board 12th Result 2025: जारी होने वाला है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, @results.biharboardonline.com पर देखें परिणाम; ऐसे करें चेक
biharboardonline.bihar.gov.in

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आधिकारिक रूप से 12वीं और 10वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है. बोर्ड के अनुसार, बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025, 27 मार्च को और 10वीं का रिजल्ट 5 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com, biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 13 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. परीक्षा राज्यभर के 1677 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी.

ये भी पढें: GATE Result 2025: आज जारी होगा गेट का रिजल्ट, ऐसे चेक करें Cutoff मार्क्स, gate2025.iitr.ac.in से Download करें स्कोरकार्ड

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर "Bihar Board 12th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर रखें.

पिछले साल का रिजल्ट रिकॉर्ड

2024 में बिहार बोर्ड इंटर का कुल पास प्रतिशत 87.21% था, जिसमें विज्ञान (Science) का 87.80%, कला (Arts) का 86.15%, वाणिज्य (Commerce) का 94.88% और व्यावसायिक (Vocational) का रिजल्ट 85.38% रहा.

पिछले साल कुल 5,24,939 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन, 5,04,897 ने सेकंड डिवीजन और 96,595 छात्रों ने थर्ड डिवीजन हासिल किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).