Bihar Board 12th Result: आज शाम 4.30 बजे आएगा रिजल्ट, biharboard.ac.in पर ऐसे करें चेक
बिहार बोर्ड के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) आज शाम 4.30 बजे बारहवीं के रिजल्ट घोषित कर देगा. रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जारी की जाएगी. वहीँ दसवीं कक्षा के नतीजे 20 जून को जारी हो सकते है.
पटना: बिहार बोर्ड के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) आज शाम 4.30 बजे बारहवीं के रिजल्ट घोषित कर देगा. रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जारी की जाएगी. वहीँ दसवीं कक्षा के नतीजे 20 जून को जारी हो सकते है.
बीएसईबी के मुताबिक बारहवीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 16 फरवरी के बीच राज्य के 1384 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. बता दें कि बीते वर्ष के रिजल्ट में काफी गिरावट देखी गई थी. बारहवीं साइंस स्ट्रीम में महज 30.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हो पाए थे, आर्ट्स स्ट्रीम में 37.13 प्रतिशत और कॉमर्स स्ट्रीम में 73.76 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली थी.
ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट-
-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट biharboard.ac.in पर जाएं
-होम पेज ओपन होने पर अपने रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
-लिकं पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां छात्र अपना रोल नंबर आदी जानकारियां भरें
-इसके बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
- छात्र रिजल्ट को डाउनलोड भी कर प्रिंटआउट भी लें सकते है.
छात्रों को अपना ओरिजिनल मार्कशीट केवल उन्हें उनके स्कूल में ही मिलेगी. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, बोर्ड परीक्षा देनेवाले छात्र दूसरी विश्वसनीय वेबसाइटों जैसे indiaresults.com, examresults.net, manabadi.co.in पर अपने परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2018 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

