Bihar Board 10th Result: कॉपियां चोरी होने के बाद बिहार बोर्ड ने बढाई रिजल्ट की डेट, अब 26 जून को आएगा परिणाम
बिहार बोर्ड दसवीं के रिजल्ट से ठीक पहले 42 हजार उत्तर पुस्तिकाओं के गायब होने के बाद और फूंक-फूक कर कदम आगे बढ़ा रही है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज आने वाले परिणामों की तारीख भी आगे बढ़ा दी है. बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट अब 26 जून को जारी करने का फैसला किया है.
पटना: बिहार बोर्ड दसवीं के रिजल्ट से ठीक पहले 42 हजार उत्तर पुस्तिकाओं के गायब होने के बाद और फूंक-फूक कर कदम आगे बढ़ा रही है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज आने वाले परिणामों की तारीख भी आगे बढ़ा दी है. बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट अब 26 जून को जारी करने का फैसला किया है. छात्र अपने परीक्षा परिणाम जारी होते ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in या biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते है.
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) के मुताबिक दसवीं का रिजल्ट 26 जून को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा. परिणामों के बाद टॉपर्स पर उठनेवाले सवालों के मद्देनजर बोर्ड ने पच्चीस टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा जांचा है. इसके अलावा सभी 25 टॉपर्स की कॉपी जांचने के बाद उन्होंने फिजिकल रूप से वेरीफिकेशन के लिए भी बुलाया.
इस साल दसवीं की बोर्ड परीक्षाओ के लिए कुल 17 लाख छात्र-छात्राएं बैठे थे. हालांकि, बीएसईबी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इसलिए सभी छात्रों से अनुरोध है कि बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in को नियमित रूप से चेक करते रहें. पिछले साल बोर्ड ने मई के आखिरी सप्ताह में दसवीं के परिणाम जारी किए थे.
ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट-
-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट biharboard.ac.in या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
-होम पेज ओपन होने पर अपने रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
-लिकं पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां छात्र अपना रोल नंबर आदी जानकारियां भरें
-इसके बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
- छात्र रिजल्ट को डाउनलोड भी कर प्रिंटआउट भी लें सकते है.
गौरतलब है कि छात्रों को अपना ओरिजिनल मार्कशीट केवल उन्हें उनके स्कूल में ही मिलेगी. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, बोर्ड परीक्षा देनेवाले छात्र दूसरी विश्वसनीय वेबसाइटों जैसे results.gov.in, indiaresults.com, examresults.net, manabadi.co.in पर अपने परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकते हैं. Bihar board 10th result: परिणाम से पहले गायब हुई 42 हजार उत्तर पुस्तिकाएं, FIR दर्ज
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2018 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

