Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर जल्द होंगे जारी, ऐसे करें चेक
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही SBEB की आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा करेगा. बीएसईबी 10वीं परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशित किया जाएगा. संबंधित परीक्षा में पास होने वाले और अच्छा स्कोर करने वाले उम्मीदवार अपनी पसंदीदा स्ट्रीम में हायर स्टडी के लिए जाने का विकल्प चुन सकते हैं...
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही SBEB की आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा करेगा. बीएसईबी 10वीं परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशित किया जाएगा. संबंधित परीक्षा में पास होने वाले और अच्छा स्कोर करने वाले उम्मीदवार अपनी पसंदीदा स्ट्रीम में हायर स्टडी के लिए जाने का विकल्प चुन सकते हैं. ऐसा दावा किया जा रहा है कि बिहार बोर्ड आज, 28 मार्च 2023 को बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 जारी करेगा, लेकिन रिजल्ट जारी होने की तारीख के बारे में ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2023 के लिए लेटेस्ट और प्रामाणिक अपडेट के लिए बोर्ड के ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेजों की जांच करते रहें. यह भी पढ़ें: QS Ranking: IIT दिल्ली को इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दुनिया के टॉप 50 संस्थानों मिली जगह, आईआईटी-बंबई को भी मिला ये स्थान
Bihar Board 10th Result 2023 ऐसे करें चेक
-
- सबसे पहले आपको biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा.
- उसके बाद आपको अपना रिजल्ट लिंक खोलना होगा
- आपको अपने सारे Credentials को भरने होंगे
- उसके बाद आपको अपना Captcha Fill करना होगा.
- उसके बाद अपने Details Submit करें.
- रिजल्ट चेक करें.
- उसके बाद आप अपनी Result Download कर सकते है.
बीएसईबी उपस्थित हुए छात्रों के बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. बीएसईबी कक्षा 10 वीं की परीक्षा 14 फरवरी से शुरू हुई और 22 फरवरी 2023 को समाप्त हुई. बिहार बोर्ड 10 वीं के परिणाम सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए प्रकाशित किए जाएंगे. जो अभ्यर्थी अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें उत्तर पुस्तिकाओं के रिचेकिंग के लिए आवेदन करने की सुविधा दी जाएगी. बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में असफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा भी आयोजित की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

