Bihar Board 10th Result 2020: आज जारी हो सकता है बिहार 10वीं का परिणाम, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऐसे करें चेक
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड 10वीं का परिणाम जल्द ही जारी कर सकता है. खबर के अनुसार बीएसईबी ने मूल्यांकन का कार्य कंप्लीट कर लिया है और बुधवार यानि आज कभी भी जारी कर सकता है. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.
Bihar Board 10th Result 2020: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (Bihar School Examination Board) 10वीं का परिणाम जल्द ही जारी कर सकता है. खबर के अनुसार बीएसईबी (BSEB) ने मूल्यांकन का कार्य कंप्लीट कर लिया है और बुधवार यानि आज कभी भी जारी कर सकता है. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. राज्य में इस साल करीब 15 लाख 20 हजार 393 छात्रों ने बिहार बोर्ड की परीक्षा दी थी.
ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
1- बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
2- वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
3- लिंक खुलने पर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सबमिट करें.
4- इसके पश्चात् मांगी गई डीटेल्स भरें और सबमिट करें.
5- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा.
6- भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकालकर रख सकते हैं.
बता दें कि बिहार बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा इस साल फरवरी माह में आयोजित किया था. इसके साथ ही इस साल भी राज्य सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाने वाला था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन की वजह से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बाधित रहा जिसके वजह से रिजल्ट आने में देरी हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2020 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

