देश

मनीष सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड की मांग करेगा ED

ईडी ने 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के संबंध में सिसोदिया से पूछताछ की, जिसे आप पार्टी/नेताओं ने साउथ ग्रुप से कथित रूप से हवाला चैनल के जरिए प्राप्त किया था. उनसे हैदराबाद के व्यापारी अरुण पिल्लई और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता के बारे में भी पूछा गया.

मनीष सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड की मांग करेगा ED
Manish Sisodia (Photo: PTI)

नई दिल्ली, 10 मार्च: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे राउज एवेन्यू जिला अदालत में पेश किया जाएगा और ईडी उनकी 10 दिन की रिमांड मांगेगा। ईडी ने सिसोदिया से करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया था। ईडी अब मामले की आगे की जांच के लिए उनकी दस दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगेगा. यह भी पढ़ें: Sisodia Letter: मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम लिखा पत्र, कहा- 'राष्ट्र शिक्षा से आगे बढ़ेगा, जेल भेजने से नहीं'

ईडी ने 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के संबंध में सिसोदिया से पूछताछ की, जिसे आप पार्टी/नेताओं ने साउथ ग्रुप से कथित रूप से हवाला चैनल के जरिए प्राप्त किया था. उनसे हैदराबाद के व्यापारी अरुण पिल्लई और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता के बारे में भी पूछा गया. सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था और बाद में राउज एवेन्यू जिला अदालतों ने 6 मार्च को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. उनकी जमानत याचिका भी अदालत के समक्ष लंबित है, जो शुक्रवार को इस पर सुनवाई करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2023 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).