एजेंसी न्यूज

दिल्ली: ED ने फर्जी डिग्री मामले में मानव भारती विश्वविद्यालय समूह की 194 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त

प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल हिमाचल प्रदेश में सामने आए एक कथित फर्जी डिग्री घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में मानव भारती विश्वविद्यालय और इसके सहयोगियों तथा इसके प्रमोटरों से संबंधित 194 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है.

दिल्ली: ED ने फर्जी डिग्री मामले में मानव भारती विश्वविद्यालय समूह की 194 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (Photo Credits: IANS)

नयी दिल्ली, 30 जनवरी : प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सामने आए एक कथित फर्जी डिग्री (Fake degree) घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में मानव भारती विश्वविद्यालय और इसके सहयोगियों तथा इसके प्रमोटरों से संबंधित 194 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है. इसमें कहा गया है कि अनंतिम रूप से संलग्न संपत्तियां हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भूमि, आवासीय घर और वाणिज्यिक भवनों के रूप में हैं जो 186.44 करोड़ रुपये और 7.72 करोड़ रुपये के छह सावधि जमा हैं.

ये संपत्तियां सोलन स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय (Mbu), माधव विश्वविद्यालय, मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट और ट्रस्ट के अध्यक्ष राज कुमार राणा के नाम पर हैं. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त की गई परिसंपत्तियों का कुल मूल्य 194.17 करोड़ रुपये है. यह भी पढ़ें : ED ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जमीन घोटाला मामले में की पूछताछ

ईडी ने पिछले साल राज्य पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर कार्रवाई करने के बाद आरोपी के खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम की धाराओं के के तहत मामला दर्ज किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2021 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).