ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 6 बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया
ईडी ने पाया कि इन्होंने इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनियां भी बनाईं और पश्चिम बंगाल में जायदाद भी खरीदी. हालदार पर बंगलादेश में 10 हजार करोड़ बंगलादेशी टका के धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है. उसने कथित रूप से ये रकम दूसरे देशों में भेजी है.
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रविवार को बताया कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के एक मामले में बंगलादेश (Bangladesh) के छह नागरिकों को गिरफ्तार किया है. ईडी ने बताया कि उसने आरोपियों से संबंधित पश्चिम बंगाल (West Bengal) के 11 ठिकानों पर छापा भी मारा है. आरोपियों की पहचान प्रशांत कुमर हालदार उर्फ प्रशांत हालदार उर्फ शिवशंकर हालदार, स्वप्न मैत्रा उर्फ स्वप्न मिस्त्री, उत्तम मैत्रा उर्फ उत्तम मिस्त्री, इमाम हुसैन उर्फ इमोन हालदार, अमाना सुल्ताना उर्फ शर्मी हालदार और प्रणेश कुमार हालदार के रूप में हुई है. ईडी ने 564 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की
प्रशांत हालदार भारतीय नागरिक शिवशंकर हालदार के रूप में रह रहा था. छापेमारी के दौरान पता चला कि उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कई सरकारी पहचानपत्र जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचानपत्र, पैन कार्ड बनवाया हुआ था.
ईडी ने पाया कि इन्होंने इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनियां भी बनाईं और पश्चिम बंगाल में जायदाद भी खरीदी. हालदार पर बंगलादेश में 10 हजार करोड़ बंगलादेशी टका के धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है. उसने कथित रूप से ये रकम दूसरे देशों में भेजी है.
बांग्लादेश और भारत के पासपोर्ट के अलावा ग्रेनाडा का भी पासपोर्ट है. यह भी पाया गया कि प्रशांत कुमार हल्दर के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है. सभी आरोपियों को पीएमएल की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने इन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2022 08:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

