एजेंसी न्यूज

CBI की तलाशी के दौरान बीमार पड़ने के बाद ईसीएल के सुरक्षा अधिकारी की मौत

अपने निवास पर सीबीआई की तलाशी के दौरान बीमार पड़ गये ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के एक सुरक्षा अधिकारी की शनिवार को मौत हो गयी।

CBI की तलाशी के दौरान बीमार पड़ने के बाद ईसीएल के सुरक्षा अधिकारी की मौत
सीबीआई/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता, 28 नवंबर : अपने निवास पर सीबीआई की तलाशी के दौरान बीमार पड़ गये ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के एक सुरक्षा अधिकारी की शनिवार को मौत हो गयी.

ईसीएल सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में रानीगंज के कुनुसटोरिया इलाके में इस सरकारी कंपनी के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय रॉय तब बीमार पड़ गये, जब तलाशी अभियान चल रहा था. सूत्रों के अनुसार उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गयी.

यह भी पढ़े : Coronavirus Updates: भारत में कोविड-19 के मामले 93.5 लाख हुए.

अधिकारियों ने बताया कि कथित कोयला चोर के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) शनिवार को चार राज्यों में 45 स्थानों पर तलाशी कर रहा है. यह चोर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के दो महाप्रबंधकों एवं तीन सुरक्षाकर्मियों के साथ साठगांठ कर चोरी के धंधे में कथित रूप से लगा था.

सीबीआई ने बताया कि यह तलाशी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में हो रही है.

यह भी पढ़े : दिल्ली बॉर्डर पर डटे रहेंगे किसान, 2 लाख और Farmer पहुंचेंगे दिल्ली.

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने शुक्रवार को आरोपी अनूप मांझी और अन्य लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया था जिनमें ईसीएल, रेलवे और सीआईएसएफ के कुछ कर्मी शामिल हैं.

अधिकारियों के अनुसार आरोप है कि मांझी उर्फ लाला कुनुसटोरिया और कजोरा इलाकों में लीज होल्ड खदानों से कोयले के अवैध खनन एवं उसकी चोरी के धंधे में कथित रूप से लगा हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).