झारखंड CM हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर खतरा, EC ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Photo Credits : Facebook)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) को बड़ा झटका लगा है. निर्वाचन आयोग ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश राज्यपाल को भेजी है. चुनाव आयोग ने CM हेमंत पर लगे आरोपों पर अपनी राय भेजी है.

बता दें कि हेमंत सोरेन पर झारखंड का सीएम रहते खनन पट्टा खुद को और अपने भाई को जारी करने का आरोप है. उस वक्त हेमंत सोरेन के पास खनन मंत्रालय भी था. ईडी ने हाल ही में खनन सचिव पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया था, पूजा ने ही खनन का लाइसेंस जारी किया था.