Earthquake in Himachal: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार शाम 5:14 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर गहराई पर स्थित था. हालांकि, राज्य में इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

Representative Image (Photo Credits: Pixabay)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार शाम 5:14 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर गहराई पर स्थित था. हालांकि, राज्य में इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

हिमाचल प्रदेश भौगोलिक रूप से सिस्मिक ज़ोन-4 और 5 में आता है, जो इसे भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील बनाता है. मंडी, चंबा, कांगड़ा, लाहौल और कुल्लू जिले ऐसे क्षेत्र हैं जहां भूकंप का खतरा सबसे ज्यादा है. विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में लगातार भूगर्भीय गतिविधियां होने के कारण यहां भूकंप आना सामान्य है.

मंडी में भूकंप के झटके

तिब्बत भूकंप में 95 लोगों की मौत

इससे पहले, मंगलवार सुबह 9:05 बजे (बीजिंग समय) तिब्बत के डिंगरी काउंटी में एक बड़ा भूकंप आया. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 7.1 थी. इस भयानक हादसे में करीब 95 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक लोग घायल हो गए.

इस भूकंप के झटके भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए. तिब्बत में भारी तबाही की खबरों ने पूरे क्षेत्र को चिंता में डाल दिया है.

भूकंप के दौरान ऐसे रहें सुरक्षित

भूकंप आने पर डर कर हड़बड़ाने की जगह समझदारी से काम लें. अक्सर भूकंप आने पर लोग घबरा कर अपने घरों से अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागने लगते हैं. कई बार इस अफरा तफरी में लोगों को चोट लग जाती है. दुर्घटना हो जाती है. आपदा के दौरान हमेशा शांति और समझदारी से काम लें.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट