Earthquake in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1 मापी गई
देश में भूकंप आने का सिलसिला लगातार जारी है. भूकंप (Earthquake) को लेकर ही खबर हिमाचल प्रदेश के चंबा से हैं. जहां पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं.
Earthquake in Himachal Pradesh: देश में भूकंप आने का सिलसिला लगातार जारी है. भूकंप (Earthquake) को लेकर ही खबर हिमाचल प्रदेश के चंबा से हैं. जहां पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं. खबरों के अनुसार भूकंप जब आया अचानक से धरती कांपने लगी. ऐसे में लोग डर कर घर और ऑफिस से बाहर निकलकर सुरक्षित जगह भागने लगे ताकि उनकी जान बच सके. लेकिन राहत की बात थी कि भूकंप के झटके की तीव्रता कम होने की वजह से फिलहाल जो खबर है. उसके अनुसार किसी जान-माल का नुकसान की खबर नहीं है.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के अनुसार भूकंप के झटके दोपहर 1:41 मिनट पर महसूस किए गए. जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गई. यदि भूकंप के झटके की तीव्रता अधिक होती तो जिले में काफी नुकसान हो सकता था. यह भी पढ़े: Earthquake In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर देर रात भूकंप के झटके किए गए महसूस, रिएक्टर पैमानें पर 3.2 तीव्रता दर्ज
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके:
An earthquake of magnitude 3.1 on the Richter scale hit Chamba in Himachal Pradesh at 1:41 pm today: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) July 27, 2020
बात दें कि इसके पहले हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 6 जुलाई को देर रात करीब एक बजकर तीन मिनट भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस समय भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई थी और भूकंप का केन्द्र किन्नौर के पूर्वोत्तर में था. उस दिन भी लोगों के लिए राहत की बात थी कि किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

