राजस्थान के कई शहरों में महसूस हुए भूकंप के झटके; घरों से बाहर निकले लोग

भूकंप का असर भारत और पाकिस्तान के अलावा ईरान और अफगानिस्तान तक रहा.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

जयपुर: रविवार को राजस्थान के कई जिलों में भूकंप (Earthquake in Rajasthan) के झटके महसूस किए गए. इनमें सूबे के सीकर, अलवर, भरतपुर और आसपास के शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. लोग दहशत में घरों से बाहर आ गए. खबरों के अनुसार भूकंप (Earthquake) की तीव्रता 5.11 मापी गई है, जिसका केंद्र पाकिस्तान (Pakistan) में सिबी से 46 किमी दूर था. फिलहाल जान-माल के कोई नुकसान की खबर नहींं है.

बताना चाहते है कि भूकंप का असर भारत और पाकिस्तान के अलावा ईरान और अफगानिस्तान तक रहा. राजस्थान में सुबह करीब 5.30 बजे सात सेकंड तक झटके महसूस किए गए. कुछ घरों में दरारें आई हैं.

गौरतलब है कि शनिवार को निकोबार महाद्वीप (Nicobar Islands)  में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई थी.

इससे पहले बीती 20 फरवरी को देश के कई हिस्सों में भूकंप का कंपन महसूस किया गया. राजधानी दिल्ली के साथ ही महाराष्ट्र में भी हल्की तीव्रता के झटके आए थे. महाराष्ट्र के पालघर में सुबह 10 बजकर 14 मिनिट में पहला झटका महसूस किया गया था, जिसकी तीव्रता 2.9 थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Earthquake in Nanded-Hingoli: महाराष्ट्र में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, हिंगोली और नांदेड़ में 4.7 तीव्रता से कांपी धरती

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड