Earthquake in Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई
- Read in
- English
Earthquake in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर कोरोना महामारी और ठंड से परेशान हैं. इन संकट के बीच जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आज भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. खबरों के अनुसार भूकंप सुबह करीब 10:58 बजे महसूस किये गए. अचानक जमीन जब कांपने लगी और लोगों को जब एहसास हुआ कि भूकंप आया है तो लोग डर कर अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकलकर भागने लगे. भूकंप के कुछ समय बाद लोग फिर अपने घरों और ऑफिस में लौंटे.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के अनुसार भूकंप के झटके की तीव्रता 3.5 मापी गई हैं. फिलहाल अबतक जो खबर हैं. उसके अनुसार भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. यह भी पढ़े: Earthquake in Jammu and Kashmir: भूकंप के झटके से फिर कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, तीव्रता 3.5 मापी गई "
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके:
An earthquake of magnitude 3.5 on the Richter Scale hit Bandipora in Jammu and Kashmir at 10:58 am today: National Center for Seismology pic.twitter.com/yHRH8gDYxE
— ANI (@ANI) January 4, 2021
इसके पहले दिसंबर महीने में जम्मू- कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे. जिसकी तीव्रता तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई थी. उस दिन सुबह करीब आठ बजे के बाद भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. उस दिन भी राहत की बात थी कि किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

