एमपी: कांग्रेस नेता की फिसली जुबान, कहा- आप मेरा ध्यान रखना, पार्टी जाए तेल लेने, देखें- VIDEO
जीतू पटवारी जब जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान लोगों से मिल रहे थे. उस दौरान उनके साथ कई लोग थे. उन्ही में से किसी ने यह वीडियो बना के वायरल कर दिया है
भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव करीब है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों आमने-सामने मैदान में हैं. एक दूसरे को पटखनी और जीत का परचम लहराने के लिए दोनों पक्ष बेकरार हैं. शायद यही वजह है कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार एमपी का दौरा कर पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं. तो वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता भी कमल को फिर से मध्यप्रदेश में खिलाना चाहते हैं. लेकिन चुनाव के दौरान नेताओं की जुबान अगर फिसली तो पलक झपकते ही वो तील का ताड बन जाता है.
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी अपना वोटबैंक मजबूत करने के लिए सुबह के वक्त जनता से मिलते नजर आ रहे हैं. इस दौरान जीतू एक व्यक्ति से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'आप तो मेरी लाज रखना, पार्टी गई तेल लेने. उनका यह वीडियो अब उनके गले की फांस बन सकती है. वैसे माना जा रहा है उनकी पाने क्षेत्र में पकड़ काफी मजबूत है.
जीतू पटवारी जब जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान लोगों से मिल रहे थे. उस दौरान उनके साथ कई लोग थे. उन्ही में से किसी ने यह वीडियो बना के वायरल कर दिया है. वहीं इस मामले में जीतू पटवारी ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि मेरे शब्दों का गलत तरीके से प्रचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा बीजेपी मेरी छवि धूमिल करना चाहती है.