News

Mahoba Video: महोबा में कार्रवाई से नाराज नशे में धुत युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस बूथ में अपने ही शर्ट से आत्महत्या करने का किया प्रयास

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जहांपर नशे में धुत एक ट्रैक्टर चालक ने ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर पुलिस बूथ में ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की.

Mahoba Video: महोबा में कार्रवाई से नाराज नशे में धुत युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस बूथ में अपने ही शर्ट से आत्महत्या करने का किया प्रयास
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

महोबा, उत्तर प्रदेश: महोबा शहर में बीती शाम एक नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने ऐसी हरकत कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यातायात पुलिस की कार्रवाई से नाराज युवक ने पुलिस बूथ के अंदर फांसी लगाने की कोशिश की, जिसे समय रहते पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर बचा लिया. इस घटना के बाद परिसर में काफी देर तक अफरा तफरी मची रही. सामने आएं वीडियो में देख सकते है कि ट्रैफिक बूथ के अंदर एक युवक फांसी का फंदा लगा रहा है. इस दौरान बाहर से कुछ लोग उसे देख रहे होते है और उसे रोकने की कोशिश करते है. लेकिन वह नहीं मानता, इस दौरान एक शख्स दरवाजा खोलकर भीतर आता है और उसे नीचे उतारने की कोशिश करता है. इसके बाद भी युवक काफी हंगामा करता है. आखिरकार एक और शख्स आकर इसे रोकता है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: नशे में धुत शख्स का हाई वोल्टेज ड्रामा, इलेक्ट्रिक के पोल पर चढ़कर किया हंगामा, गोंडा जिले का वीडियो आया सामने

पुलिस बूथ में आत्महत्या की युवक ने की कोशिश

यातायात क्रेन में मारी थी टक्कर

घटना महोबा शहर के परमानंद चौक की है,ये एक अत्यंत व्यस्त इलाका जहां ट्रैफिक दिनभर भारी रहता है.गुरुवार देर शाम 27 वर्षीय विनोद, जो प्रकाश बम्होरी, जिला छतरपुर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है, नशे की हालत में ट्रैक्टर चला रहा था.उसने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए सड़क किनारे खड़ी यातायात पुलिस की क्रेन में टक्कर मार दी.

पुलिस बूथ में बैठा, फिर किया आत्महत्या का प्रयास

पुलिस ने तत्काल उसे रोका और पूछताछ के लिए नज़दीकी पुलिस बूथ में बैठाया.तभी युवक ने अचानक अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और अपनी शर्ट से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या की कोशिश की. यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, युवक की बचाई जान

हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर युवक को फांसी के फंदे से उतारा और तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया. प्राथमिक जांच के बाद युवक को हिरासत में लिया गया और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया, जिसमें वह पूरी तरह नशे में पाया गया.

स्थानीय लोगों ने बताया हाई वोल्टेज ड्रामा

घटना स्थल पर मौजूद कई लोगों ने इस घटना को 'हाई वोल्टेज ड्रामा' करार दिया. लोगों ने कहा कि अगर पुलिस समय पर दरवाजा न तोड़ती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता थायातायात प्रभारी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक नशे की हालत में था और उसने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर बूथ में आत्महत्या का प्रयास किया. उसके खिलाफ अब नियमित कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:

Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2025 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).