News

VIDEO: कानपुर में नशे में धुत कार सवार ने युवती को कुचला, पुलिस अब तक नहीं कर पाई गिरफ्तार, वीडियो वायरल

कानपुर में एक एक्सीडेंट की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवती सड़क से जा रही होती है और उसको एक तेज रफ़्तार कार सवार कुचल देता है. इस एक्सीडेंट में युवती काफी घायल हुई है.

VIDEO: कानपुर में नशे में धुत कार सवार ने युवती को कुचला, पुलिस अब तक नहीं कर पाई गिरफ्तार, वीडियो वायरल
Credit-(X )

कानपुर, उत्तर प्रदेश:  कानपुर के गंगापुर कॉलोनी में एक एक्सीडेंट की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवती सड़क से जा रही होती है और उसको एक तेज रफ़्तार कार सवार कुचल देता है. इस एक्सीडेंट में युवती काफी घायल हुई है. जानकारी के मुताबिक़ युवती शादी से लौट रही थी और इसी दौरान एक तेज रफ़्तार कार सवार ने उसे टक्कर मार दी.

सीसीटीवी में ये फुटेज कैद हो गया है. बताया जा रहा है की कार सवार नशे में धुत था. ये भी बताया जा रहा है की लोगों ने इस शख्स को पकड़ा और 112 डायल किया. डेढ़ घंटे तक जब पुलिस नहीं आई तो लोगों ने कार सवार को छोड़ दिया. इसके बाद इसी कार सवार ने दुसरे शख्स के पैर पर कार चढ़ा दी. ऐसी जानकारी सामने आई है की पुलिस ने दो दिन के बाद भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है. ये भी पढ़े:VIDEO: कानपुर में रोडवेज़ की बस और ट्रक में भिडंत, 2 की मौत, 5 हुए घायल, हॉस्पिटल में किया एडमिट

कार सवार ने युवती को कुचला 

पीड़िता  ने बताया की आसपास के दोस्तों ने हॉस्पिटल पहुंचाया. युवती के मुताबिक़  ये घटना रात 10.47 की घटना है. युवती ने जानकारी दी की पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. 112 नंबर डायल करने पर कोई नहीं आया. लोगों ने बैठाकर रखा था, लेकिन जब पुलिस नहीं पहुंची तो उसे छोड़ दिया गया. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @GauravS32967182 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).