Dog Hanged To Death Video: भोपाल में डॉग ट्रेनर ने कुत्ते को फांसी पर लटकाया, 7 मिनट तक तड़पने के बाद हुई मौत
डॉग ट्रेनर ने पालतू कुत्ते को फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी. कुत्ता 7 मिनट तक तड़पता रहा फिर दम तोड़ दिया. वीडियो सामने आने पर पुलिस ने ट्रेनर सहित तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता का केस दर्ज किया है.
मध्य प्रदेश: भोपाल के एक डॉग प्रशिक्षण और बोर्डिंग केंद्र में तीन लोगों ने एक पालतू कुत्ते के गले में फंदा डालकर उसे लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच जारी है.
डॉग ट्रेनर ने पालतू कुत्ते को फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी. कुत्ता 7 मिनट तक तड़पता रहा फिर दम तोड़ दिया. वीडियो सामने आने पर पुलिस ने ट्रेनर सहित तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता का केस दर्ज किया है. घटना 9 अक्टूबर की है, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है.
#BigAndBold: भोपाल में डॉग ट्रेनर ने कुत्ते को फांसी देकर ली जान, काफी देर तक तड़पता रहा पालतू डॉग@dineshgautam1 #MadhyaPradesh #Bhopal #Crime pic.twitter.com/5AkZasBDrG
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) October 18, 2023
Madhya Pradesh | A pet dog was hanged with a noose around its neck by at least three people at a dog training and boarding centre in Bhopal, leading to its death. Three accused arrested by Police, further investigation is underway. pic.twitter.com/vXpyn8Tis6
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 18, 2023
शुरुआती पूछताछ के बाद CCTV फुटेज जब्त कर लिए. इसमें दिखाई दे रहा है कि 9 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर सबसे पहले नेहा डॉग को गेट पर लटका रही है. इसके बाद रवि और तरुण वहां पहुंचे। उन्होंने फंदा बनाकर डॉग के गले में डाल दिया. तीनों ने उसे तब तक लटकाकर रखा गया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. पुलिस ने रवि, तरुण और नेहा के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का मामला दर्ज कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2023 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

