देश

VIDEO: लापरवाही की हद! सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसा कुत्ता, घायल युवक का चाटा खून, 6 स्वास्थ्य कर्मी बर्खास्त

यूपी के कुशीनगर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक आवारा कुत्ते को एक घायल व्यक्ति का खून चाटते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद छह स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है.

VIDEO: लापरवाही की हद! सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसा कुत्ता, घायल युवक का चाटा खून, 6 स्वास्थ्य कर्मी बर्खास्त

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश), 4 नवंबर : यूपी के कुशीनगर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक आवारा कुत्ते को एक घायल व्यक्ति का खून चाटते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद छह स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है. कुशीनगर के जिला मजिस्ट्रेट एस राज लिंगम ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए.

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और दो चिकित्सा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है. जिलाधिकारी ने एडीएम रैंक के अधिकारी को भी घटना की जांच करने का आदेश दिया है और रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की है.

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जो राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं, ने इस गंभीर चूक की जांच के आदेश दिए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, कुशीनगर के जठन थाना क्षेत्र के एक गांव के पास एक नवंबर की रात सड़क हादसे में बिट्टू नाम का 25 वर्षीय युवक घायल हो गया. उसको अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. जब वायरल वीडियो में एक आवारा कुत्ता घावों से खून चाटता दिख रहा है. तो इसको लेकर जिलाधिकारी ने कहा, इस घटना ने जिले की छवि धूमिल की है और इसलिए छह स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं. यह भी पढ़ें : Delhi MCD Election 2022: दिल्ली निकाय चुनाव का आज होगा ऐलान, शाम 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. राय ने कहा कि, ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी अन्य मरीजों से बात कर रहे थे, उस समय मरीज अपने बिस्तर से गिर गया था. इसी बीच एक आवारा कुत्ता अस्पताल की इमरजेंसी के अंदर घुस गया और किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).