Electoral Bonds: फ्यूचर गेमिंग ने DMK को छप्पर फाड़ दिए चंदे, 656.5 करोड़ में इस कंपनी ने दिए 509 करोड़ रुपए
Note- ANI

Electoral Bonds: डीएमके (DMK) को भी इलेक्टोरल बॉन्ड में लॉटरी में छप्पर फाड़ चंदा मिला है. डीएमके को चुनावी बांड के जरिए कुल 656.5 करोड़ रुपए का चंदा मिला है. जिसमे लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन फ्यूचर गेमिंग ने दिल खोलकर 509 रुपये का चंदा दिया है. डीएमके को चुनावी बांड में मिले कुल पैसों में 509 करोड़ लॉटरी किंग के शामिल हैं. हालांकि डीएमके ही नहीं बल्कि कई राजनीतिक दलों को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए करोड़ों रुपये का चंदा मिला है. जिसमें देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के साथ ही कांग्रेस, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIDMK), ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी, TDP, BRS, शिव सेना, YSR कांग्रेस, आरजेडी, बीजेडी, आम आदमी पार्टी और जन सेना पार्टी शामिल हैं.

Tweet: