Pune Fake Baba Arrested: पुणे में फर्जी बाबा की गंदी करतूत! अनुयायियों को दूसरी महिलाओं से सेक्स करने के लिए उकसाता, फिर सीक्रेट ऐप से मोबाइल पर लाइव देखता VIDEO
महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 29 वर्षीय स्वयंभू बाबा को काले जादू और महिलाओं की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
Pune Fake Baba Arrested: महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 29 वर्षीय स्वयंभू बाबा को काले जादू और महिलाओं की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रसाद भीमराव तामदार, बावधन इलाके में बने एक आश्रम में रहता था और खुद को ज्योतिष और आध्यात्मिक समस्याओं का समाधान करने वाला गुरु बताता था. पुलिस जांच में सामने आया है कि तामदार अपने पास आने वाले श्रद्धालुओं को एक विशेष मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहता था.
दावा करता था कि इस ऐप से वह उनके जीवन की परेशानियों को दूर करेगा. लेकिन हकीकत इससे काफी डरावनी थी.
पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार
- सीक्रेट अॅप #मोबाइल'मध्ये टाकून #भोंदू_बाबा ठेवायचा भक्तांवर #डिजिटल पाळत...#अश्लील भोंदू #बाबा.! प्रसाद दादा भीमराव तामदार'ला #अटक...#PCMC - #PimpriChinch #crimenews #news15marathi #viralvideo pic.twitter.com/TCWyMvHHoP
— NEWS15 मराठी (@News15marathi) June 28, 2025
अश्लील हरकतों के लिए उकसाता था
पुलिस के मुताबिक, इस ऐप के जरिए वह यूजर्स के मोबाइल में घुसपैठ कर लेता था और उनकी निजी जानकारियों, तस्वीरों और चैट्स तक पहुंच बना लेता था. उसके बाद वह अपने अनुयायियों को यह सलाह देता था कि वे यौनकर्मियों या दूसरी महिलाओं से संबंध बनाएं. यह सब वह गुपचुप अपने मोबाइल पर लाइव देखता था.
आरोपी ने महिलाओं की निजता भंग की
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तामदार ने तकनीक का गलत इस्तेमाल करते हुए न सिर्फ महिलाओं की निजता भंग की, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया. अब तक चार महिलाएं सामने आकर इसकी शिकायत दर्ज करा चुकी हैं. पुलिस को शक है कि और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं.
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
तामदार के खिलाफ साइबर अपराध, धोखाधड़ी और महिलाओं की निजता भंग करने जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उसका मोबाइल फोन और ऐप की तकनीकी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि और किन लोगों को उसने निशाना बनाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2025 12:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

