Dilip Jaiswal on Rahul Gandhi: राहुल गांधी का पाकिस्तान-चीन के साथ क्या रिश्ता है, इसकी जांच हो; दिलीप जायसवाल
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने 'आत्मसमर्पण' कर दिया था. दिलीप जायसवाल ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी के पाकिस्तान-चीन के साथ संबंधों की भी जांच होनी चाहिए.
पटना, 4 जून : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने 'आत्मसमर्पण' कर दिया था. दिलीप जायसवाल ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी के पाकिस्तान-चीन के साथ संबंधों की भी जांच होनी चाहिए.
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी जानबूझकर विवादित बयान देते हैं. वह खाते तो इस देश का हैं, लेकिन गुणगान पाकिस्तान और चीन का करते हैं. मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि राहुल गांधी का पाकिस्तान और चीन के साथ क्या रिश्ता है, इसकी जांच होनी चाहिए, क्योंकि जिस तरह से वह चीन और पाकिस्तान के पक्ष में बोलते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि देश के बाहर दुश्मन हैं, लेकिन देश के अंदर कुछ गद्दार लोग भी हैं. क्या राहुल गांधी खुद को उस श्रेणी में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं? क्या नेहरू परिवार की ये हालत हो गई है? उन्हें ऑपरेशन सिंदूर, पीएम मोदी और भारतीय सेना के पराक्रम पर उंगली उठाने की इच्छा है तो पाकिस्तान की संसद में इनको भेजकर बुलाया जाए, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के लोगों का क्या हाल हुआ, ये खुद वहां के लोग बताएंगे. यह भी पढ़ें : वाईएसआरसीपी ने तेदेपा सरकार के गठन का एक साल पूरा होने पर विरोध-प्रदर्शन किया
दिलीप जायसवाल ने आगे सरकार से दो मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी के पाकिस्तान और चीन के साथ कैसे रिश्ते हैं, इसकी जांच होनी चाहिए. दूसरी, कांग्रेस के वो नेता जो ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के पराक्रम पर उंगली उठाते हैं, उनको पाकिस्तान की संसद में भेजा जाए. जब वहां पाकिस्तान के लोग छाती पीटकर रोएंगे कि भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए उन्हें नुकसान पहुंचाया, तब जाकर कांग्रेसी नेताओं को यकीन होगा.
उन्होंने कांग्रेस सासंद पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी कब-क्या बोलेंगे, उन्हें मालूम नहीं है. जिस तरह से उन्होंने बचपन से पचपन (55) तक कांग्रेस को डूबाने का काम किया. कांग्रेस को महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़ का चुनाव हराने में योगदान देने वाले राहुल गांधी हमेशा कांग्रेस की नाव डुबाने का काम करते हैं.
दरअसल, राहुल गांधी ने भोपाल में एक रैली के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया था कि 10 मई को घोषित भारत-पाकिस्तान सीजफायर समझौते के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के फोन के बाद पीएम मोदी ने "तुरंत आत्मसमर्पण" कर दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2025 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

