Diesel Price Hike in Karnataka: कर्नाटक में डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें 1 लीटर के लिए चुकानी होगी कितनी कीमत
कर्नाटक में 1 अप्रैल से डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. राज्य सरकार ने कर्नाटक सेल्स टैक्स (KST) में 3 फीसदी की वृद्धि कर इसे 18.4 फीसदी से बढ़ाकर 21.17 फीसदी कर दिया है.
- Read in
- English
बेंगलुरु: कर्नाटक में 1 अप्रैल से डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. राज्य सरकार ने कर्नाटक सेल्स टैक्स (KST) में 3 फीसदी की वृद्धि कर इसे 18.4 फीसदी से बढ़ाकर 21.17 फीसदी कर दिया है. इससे डीजल की कीमत प्रति लीटर 2 से 2.75 रुपये तक बढ़ सकती है. हालांकि, सरकार का दावा है कि दक्षिण भारत में कर्नाटक में अब भी सबसे सस्ता डीजल मिल रहा है. फिलहाल डीजल 88.99 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 102.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर परिवहन लागत पर पड़ेगा, जिससे रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं. आम लोग पहले से ही बढ़ती महंगाई से परेशान हैं, और अब इस बढ़ोतरी से उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. राज्य की सिद्धारमैया सरकार पहले से ही कई बढ़ती कीमतों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही है.
Karnataka: नंदिनी दूध और दही हुआ 4 रुपये महंगा, डेयरी किसानों को मिलेगा बढ़े हुए दाम का फायदा.
बेंगलुरु में नए टैक्स और बढ़ी हुई लागत
राजधानी बेंगलुरु में सिर्फ डीजल ही नहीं, बल्कि अन्य सेवाओं पर भी खर्च बढ़ रहा है. बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) अब संपत्ति टैक्स के साथ-साथ ठोस कचरा प्रबंधन शुल्क भी वसूलेगा. इसके अलावा बस यात्रा करने वालों को अब 15 फीसदी अधिक किराया चुकाना होगा. बेंगलुरु मेट्रो के किराए में भी 71 फीसदी तक की वृद्धि हुई है. वहीं दूध की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

