Dibrugarh Express Derailed: पटरी से उतरी चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 2 की मौत; रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां गोरखपुर होते हुए चंडीगढ़ से असम जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में दो यात्री की मौत हो गई. जबकि, कई लोगों के घायल होने की जानकारी है.
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां गोरखपुर होते हुए चंडीगढ़ से असम जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में दो यात्री की मौत हो गई. जबकि, कई लोगों के घायल होने की जानकारी है. राहत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रेल हादसे में अब तक दो यात्रियों की मौत हो गई है. जबकि, 20 लोग घायल हैं. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.
सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. सीएम के निर्देश पर आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है. एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं.
हादसे में दो लोगों की मौत
गोण्डा दुखद ट्रेन हादसा
उक्त घटना के संबंध में जिलाधिकारी महोदया द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में 02 जनहानियां हुयी हैं जबकि 02 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अतिरिक्त घायलों कों इलाज हेतु चिकित्सालय ले जाया जा रहा है। वर्तमान में राहत एवं बचाव कार्य जारी है
माननीय… pic.twitter.com/DEMHHUZPWb
— Rahat UP (@rahat_up) July 18, 2024
राहत-बचाव कार्य जारी
#WATCH | Visuals from Uttar Pradesh's Gonda, where coaches of the Dibrugarh-Chandigarh Express derailed. Rescue operation is underway.
Two people have died in the incident. pic.twitter.com/AzkKK22Gp4
— ANI (@ANI) July 18, 2024
रेलवे अधिकारियों के अलावा पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है. मेडिकल टीम को भी बुलाया गया है और डिब्बों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. हादसे के बाद रूट पर आने वाली ट्रेनें बाधित हो गई हैं.
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेशन के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत चिकित्सा यान पहुंच गई है. राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है.
रेल यात्रियों की मदद एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
- गोंडा - 8957400965
- लखनऊ - 8957409292
- सीवान - 9026624251
- छपरा - 8303979217
- देवरिया सदर - 8303098950
इस खंड पर चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है. वहीं, 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2024 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

