मप्र के मेडिकल व आयुर्वेद कॉलेज में होगी धनतेरस पर धनवंतरि की पूजा
मध्यप्रदेश के तमाम मेडिकल कॉलेज और आयुर्वेद महाविद्यालयों मंे धनतेरस के मौके पर भगवान धनवंतरि की पूजा होगी. राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि भगवान धन्वंतरि की जयंती पर मध्यप्रदेश के सभी मेडिकल और आयुर्वेद कॉलेज में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाएगी.
मध्यप्रदेश के तमाम मेडिकल कॉलेज और आयुर्वेद महाविद्यालयों मंे धनतेरस के मौके पर भगवान धनवंतरि की पूजा होगी. राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि भगवान धन्वंतरि की जयंती पर मध्यप्रदेश के सभी मेडिकल और आयुर्वेद कॉलेज में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाएगी. सिंगरौली में नवजात के शव को डिक्की में रख कर पिता पहुंचा कलेक्टर कार्यालय.
यह कार्यक्रम धनतेरस पर किया जाएगा. प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाएगा. दीपावली के दो दिन पहले तेरस को देश भर में धन्वंतरि जयंती मनाई जाती है.
अभी तक धनवंतरी जयंती आयुर्वेद कॉलेजों, अस्पतालों और औषधालयों में मनाई जाती रही है. चिकित्सा शिक्षा विभाग की इस पहल के बाद अब धनवंतरि जयंती पर पूजन की परंपरा मेडिकल कॉलेजों में शुरू किए जाने की निर्णय की सराहना की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2022 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

