देश

Dhananjay Munde Resigns: धनंजय मुंडे ने मंत्री पद से क्यों दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर बताई पद छोड़ने की वजह

महाराष्ट्र फडणवीस सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने इस्तीफे की वजह बताई है. उनका नाम संतोष देशमुख हत्याकांड से जुड़ने के बाद विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था, लेकिन मुंडे ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ा है.

Dhananjay Munde Resigns: धनंजय मुंडे ने मंत्री पद से क्यों दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर बताई पद छोड़ने की वजह
(Photo Credits ANI)

मुंबई, 4 मार्च : महाराष्ट्र फडणवीस सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने इस्तीफे की वजह बताई है. उनका नाम संतोष देशमुख हत्याकांड से जुड़ने के बाद विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था, लेकिन मुंडे ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ा है.

एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जिसे देखते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मुंडे ने कहा कि बीड जिले के मासाजोग निवासी संतोष देशमुख की नृशंस हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उन्होंने पहले दिन से की है. सोमवार को जो तस्वीरें सामने आईं, उन्हें देखकर "मुझे बहुत दुख हुआ". यह भी पढ़ें : केंद्र से गहरे समुद्र में खनन प्रस्ताव को वापस लेने का आग्रह वाला प्रस्ताव केरल विस में पारित

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. साथ ही न्यायिक जांच भी प्रस्तावित है. पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण डॉक्टर ने मुझे अगले कुछ दिनों तक इलाज कराने की सलाह दी है, इसलिए चिकित्सकीय कारणों "से भी" मैंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है. उल्लेखनीय है कि संतोष देशमुख हत्याकांड मामले में नाम सामने आने के बाद धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को भेज दिया है. सीएम फडणवीस ने खुद उनके इस्तीफे के बारे में मीडिया को जानकारी दी.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों के बीच देशमुख हत्या मामले के संबंध में सीआईडी द्वारा दाखिल किए गए आरोपपत्र के संदर्भ में चर्चा की गई. बीड जिले में एक सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में उनके करीबी सहयोगी का नाम आने के बाद से ही उन पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा था. इसे लेकर सोमवार की रात सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेताओं के साथ बैठक की थी. वह खुद अजित पवार के घर गए थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इसी बैठक में फडणवीस ने मुंडे से इस्तीफा मांगा था. इससे पहले भी मुंडे पर कई आरोप लग चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2025 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).