मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी का सेल्फी स्टंट, सुरक्षाकर्मी के मना करने के बावजूद नहीं रुकी, देखें Video
सेल्फी क्रेज के किस्सों में अब नया नाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का भी जुड़ गया है. शनिवार को अमृता फडणवीस भी कुछ ऐसा ही स्टंट करती नजर आई, उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है.
मुंबई: सेल्फी का क्रेज आज की पीढ़ी में साफ दिखता है. क्रेज भी ऐसा कि लोग उसके लिए अपनी जान तक खतरे में डाल देते हैं. ऐसी खतरनाक सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं. इस तरह का सेल्फी स्टंट खूब ट्रेंड में है, सेल्फी क्रेज के किस्सों में अब नया नाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का भी जुड़ गया है. शनिवार को अमृता फडणवीस भी कुछ ऐसा ही स्टंट करती नजर आई, उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है.
दरअसल शनिवार को मुंबई-गोवा क्रूज शिप के उद्घाटन समारोह के बाद लोगों को शिप पर जाने का मौका दिया गया. शिप को फ्लैग ऑफ करने के लिए खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस भी क्रूज पर पहुंचे. उनके साथ मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईंं. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: बीजेपी ने 77 प्रत्याशियों की सूची जारी की
इस कार्यक्रम के बाद अमृता फड़नवीस का सेल्फी क्रेज साफ दिखा.अमृता क्रूज के सामने वाले हिस्से में बनी रेलिंग को पार कर सेल्फी निकालने पहुंच गई. इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उन्हें समझाया और इस तरह के खतरनाक स्टंट के लिए मना भी किया लेकिन वह सेल्फी लेती रही.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2018 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

