छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: बीजेपी ने 77 प्रत्याशियों की सूची जारी की, मंत्री रमशीला साहू समेत 14 विधायकों के टिकट कटे
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के लिए अपने 77 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है.
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के लिए अपने 77 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. इनमें 14 सीटें महिलाओं को, 25 सीटें युवाओं को, 19 सीटें अनुसूचित जनजाति,10 सीटें अनुसूचित जाति को दी गई है. वहीं 53 सीटों पर किसान पृष्ठभूमि के प्रत्याशी, 3 सीटों पर मेडिकल पृष्ठभूमि के और 1 सीट पर पूर्व आईपीएस को प्रत्याशी बनाया गया है. कुल 14 सीटों पर परिवर्तन किया गया है. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री और समिति के सदस्य जेपी नड्डा ने पत्रकारवार्ता में नाम घोषित किए.
रायपुर संभाग से रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण से नंदे साहू, अभनपुर से चंद्रशेखर साहू, आरंग से संजय ढीढी, धरसींवा से देवजीभाई पटेल, राजिम से संतोष उपाध्याय, बिंद्रा नवागढ़ से डमरूधर पुजारी, धमतरी से रंजना साहू, कुरूद से अजय चंद्राकर, नगरी सिहावा से पिंकी शिवराज शाह, खल्लारी से मोनिका साहू, कसडोल से गौरीशंकर अग्रवाल, भाटापारा से शिवरतन शर्मा, बिलाईगढ से डॉ.सनम जांगड़े को प्रत्याशी घोषित किया गया है. यह भी पढ़े-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: नक्सल सक्रीय क्षेत्रों में मतदान के दौरान उंगली पर स्याही लगाने से लग सकती है रोक
इसी तरह बस्तर संभाग से जगदलपुर- संतोष बाफना, नारायणपुर- केदार कश्यप, बीजापुर- महेश गागड़ा बस्तर- सुभाऊ कश्यप, चित्रकोट -लच्छुराम कश्यप, कोंटा- धनीराम बारसे, दंतेवाड़ा- भीमा मंडावी, कांकेर-अंतागढ़- विक्रम उसेंडी, भानुप्रतापपुर- देवलाल दुग्गा, कोंडागांव- लता उसेंडी, केशकाल- हरिशंकर नेताम को प्रत्याशी घोषित किया गया है.
दुर्ग संभाग से दुर्ग शहर- चंद्रिका चंद्राकर, दुर्ग ग्रामीण- जागेश्वर साहू, वैशालीनगर- राकेश पांडेय, भिलाईनगर- प्रेमप्रकाश पांडेय, पाटन- मोतीराम साहू , अहिवारा- सांवलाराम डहरे, साजा- लाभचंद बाफना, बेमेतरा- अवधेश चंदेल, बालोद- गुंडरदेही-डौंडीलोहारा-नवागढ़ दयालदास बघेल, राजनांदगांव- डॉ.रमन सिंह, डोंगरगढ़- सरोजनी बंजारे, खैरागढ़- कोमल जंघेल, डोंगरगांव- मधुसूदन यादव, खुज्जी- हिरेंद्र साहू, मोहला-मानपुर कंचनमाला भूआर्य, कवर्धा- अशोक साहू, पंडरिया- मोतीलाल चंद्रवंशी को प्रत्याशी घोषित किया गया है.
इसी तरह बिलासपुर संभाग से बिलासपुर अमर अग्रवाल,बिल्हा धरमलाल कौशिक, तखतपुर हर्षिता पांडेय, मस्तुरी कृष्णमूर्ति बांधी, मुंगेली पुन्नूलाल मोहिले, लोरमी तोखन साहू ,मरवाही अर्चना पोर्ते, बेलतरा रजनीश सिंह, जांजगीर-चांपा नारायण चंदेल, अकलतरा सौरभ सिंह, जैजैपुर- सक्ती मेघराम साहू ,चंद्रपुर संयोगिता सिंह जूदेव,पामगढ़ अंबेश जांगड़े, रायगढ़ रोशनलाल अग्रवाल,खरसिया ओमप्रकाश चौधरी, सारंगढ़ केराबाई मनहर, धरमजयगढ़- लीनफ राठिया,लैलूंगा कोरबा विकास महतो रामपुर ननकी राम कंवर, कटघोरा लखन देवांगन, पाली-तानाखार रामदयाल उइके को प्रत्याशी घोषित किया गया है.
इसी तरह सरगुजा संभाग से अंबिकापुर अनुराग सिंहदेव, सीतापुर रामगोपाल भगत, प्रतापपुर रामसेवक पैकरा, रामानुजगंज-सामरी सिद्धनाथ पैकरा, लुंड्रा विजय नाथ सिंह, भटगांव रजनी त्रिपाठी, प्रेमनगर- बैकुंठपुर भैयालाल राजवाड़े, मनेंद्रगढ़ श्याम बिहारी जायसवाल, भरतपुर सोनहत चंपादेवी पावले, जशपुर गोविंदराम, पत्थलगांव शिवशंकर पैकरा, कुनकुरी भरत साय को प्रत्याशी घोषित किया गया है.
इन विधायकों का कट गया टिकट:
मंत्री रमशीला साहू, चंद्रपुर विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव, लैलूंगा से सुनीति राठिया, वैशालीनगर से विद्यारतन भसीन, तखतपुर से राजू क्षत्रीय, अंतागढ़ से भोजराज नाग और आरंग से नवीन मरक डेय का टिकट कटा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2018 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

