Haryana: वापस जेल पहुंचा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम, बलात्कार के मामले में 20 साल हुई है जेल, फरलो पर आया था बाहर
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को तीन सप्ताह की फरलो खत्म होने के बाद सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल वापस लाया गया.
चंडीगढ़, 28 फरवरी: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Ram Rahim) को तीन सप्ताह की फरलो खत्म होने के बाद सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल वापस लाया गया. राम रहीम सिरसा के अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहा है. सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय है. पंचकुला की विशेष सीबीआई अदालत ने उसे 2017 में दोषी ठहराया था. Karnataka: सीएम बसवराज बोम्मई का बड़ा बयान, कहा- सत्ता बरकरार रखने के लिए बीएस येदियुरप्पा का मार्गदर्शन चाहिए
रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि डेरा प्रमुख को गुरुग्राम से भारी सुरक्षा कवर के तहत दोपहर से पहले रोहतक जिले की सुनारिया जेल लाया गया. उसे सात फरवरी को तीन सप्ताह की फरलो दी गयी थी, ताकि वह गुरुग्राम में अपने परिवार से मिल सके.
अधिकारियों के अनुसार, डेरा प्रमुख को 21 दिन के फरलो के दौरान ‘खालिस्तान-समर्थक’’ तत्वों से जान के ‘गंभीर खतरे’ के मद्देनजर जेड-प्लस सुरक्षा भी दी गयी थी. राम रहीम की फरलो पंजाब विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव से पहले मंजूर की गयी थी, जहां इनके अनुयायियों की संख्या, खासकर बठिंडा, संगरुर, पटियाला और मुक्तसर में, काफी अधिक है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2022 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

