देश

Deoghar Crime News: देवघर के विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले में हथियारों के बल पर अवैध वसूली कर रहा था आपराधिक गिरोह, 10 गिरफ्तार

झारखंड के देवघर में चल रहे विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले में कारोबारियों से हथियार के बल पर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है

Deoghar Crime News: देवघर के विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले में हथियारों के बल पर अवैध वसूली कर रहा था आपराधिक गिरोह, 10 गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

रांची, 10 जुलाई: झारखंड के देवघर में चल रहे विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले में कारोबारियों से हथियार के बल पर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है कुख्यात बाबा परिहस्त गिरोह के दस गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है इनके पास से पुलिस ने तीन पिस्तौल और आठ गोलियां भी बरामद की हैं इन पर श्रावणी मेले में शिवगंगा के आसपास लगे दुकानों से रंगदारी मांगने का आरोप है देवघर के श्रावणी मेले में देश के विभिन्न इलाकों के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालु और सैलानी आते हैं. यह भी पढ़े: Jharkhand mining Case: मनी लॉन्ड्रिंग ‘खुला’ अपराध, झारखंड खनन मामला एक ‘क्राइम थ्रिलर’: हाईकोर्ट

इस बार मेला 4 जुलाई को शुरू हुआ है, जो अगले दो महीने तक चलेगा मेले में एक करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है देवघर के एसपी सुभाष चंद्र जाट ने दावा किया कि मेले में सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद बंदोबस्त किया गया है सूचना मिली थी कि अपराधियों का एक गिरोह कारोबारियों को हथियारों का भय दिखाकर अवैध वसूली कर रहा है पकड़े गये सभी अपराधी बाबा परिहस्त गिरोह के सदस्य हैं.

गिरफ्तार आरोपियों में राम मंदिर रोड निवासी सोनू केसरी, शिक्षा सभा चौक निवासी जय गिरी, बिलासी टाउन निवासी जय बहादुर थापा, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी आदित्य कुमार चौबे, सनवेल बाजार निवासी शिवम केसरी, राहुल केसरी, पांडेय गली निवासी अमित केसरी, बाबा मंदिर निवासी राहुल परिहस्त, सारवां के रायबंध निवासी चंदू राउत और रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया निवासी सूरज पोद़्दार के नाम शामिल हैं एसपी ने कहा कि बाबा परिहस्त के इशारे पर ही अपराधी दुकानदारों से पैसे वसूलते थे और जितनी रकम रंगदारी के जरिये वसूली जाती थी, उसे ये आपस में बांट लेते थे मामले में नगर थाने में इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2023 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).