Weather Forecast: दिल्ली, लखनऊ और अमृतसर में घना कोहरा, दृश्यता सीमा शून्य

दिल्ली, लखनऊ और अमृतसर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. साथ ही यहां दृश्यता सीमा शून्य रही. रविवार को भी यहां ऐसा ही कोहरा रहने की संभावना है.

ठंड का कहर जारी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 16 जनवरी : दिल्ली, लखनऊ और अमृतसर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. साथ ही यहां दृश्यता सीमा शून्य रही. रविवार को भी यहां ऐसा ही कोहरा रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा, "दिल्ली, लखनऊ और अमृतसर के ऊपर निचली हवाओं के कारण ²दृश्यता सीमा शून्य रही. 17 जनवरी की सुबह भी कोहरे की ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है लेकिन 18 जनवरी से ²श्यता में सुधार होने की संभावना है." ऐसे मौसम के कारण कई उड़ानों में देरी हुई और उन्हें री-शेड्यूल करना पड़ा. इंडिगो ने एक ट्वीट में कहा, "दिल्ली, बागडोगरा, चंडीगढ़ और डिब्रूगढ़ में खराब मौसम के कारण फ्लाइट के प्रस्थान और आगमन पर असर पड़ा है."

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान लुढ़ककर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार यहां हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' हो गई है. दिल्ली का ओवरऑल वायु गुणवत्ता सूचकांक 492 पर था.मौसम विभाग ने कहा है कि पालम में ²श्यता का स्तर 100 मीटर और राष्ट्रीय राजधानी में 201 मीटर तक गिर गया है. यह भी पढ़ें : Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ती ठंड के कारण छाया घना कोहरा, कम दृश्यता के कारण यातायात प्रभावित

स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "आज सुबह जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाके घने कोहरे से ढंक गए थे. बाद में सुबह मौसम में सुधार होने की संभावना है लेकिन अगले 5 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है." इस दौरान श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 8.2, पहलगाम में माइनस 9.4 और गुलमर्ग में माइनस 5.4 दर्ज किया गया. लेह में माइनस 14, कारगिल में माइनस 19 और द्रास में माइनस 25.8 डिग्री रहा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को महज 157 रनों पर समेटा, शाहीन अफरीदी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंगलिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट