Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा अभी भी 'खराब' श्रेणी में; फरवरी की असामान्य गर्मी ने बढ़ाई चिंता, जानें प्रदूषण और मौसम का हाल

दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'खराब' श्रेणी में बना रहा. सुबह की हल्की ठंड के बाद दिन के बढ़ते तापमान ने फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास कराया है.

दिल्ली के कुछ हिस्सों में धुंध की परत (Photo Credits: PTI)

Delhi Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution) और बदलते मौसम (Weather) का दोहरा मार जारी है. शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को दिल्ली की वायु गुणवत्ता (Air Quality( 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई. सुबह की शुरुआत हल्की धुंध और 14 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होने से तापमान में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है. प्रदूषण के स्तर और सामान्य से अधिक गर्मी ने विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (Central Pollution Control Board) (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर अलग-अलग दर्ज किया गया.  कई निगरानी केंद्रों पर AQI 200 के पार रहा. यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में अब भी जहर, लगातार 5वें दिन 'खराब' श्रेणी में AQI; गर्मी बढ़ने से बढ़ीं मुश्किलें (Watch Video)

वायु गुणवत्ता का हाल

शहर के कुछ इलाकों जैसे आईआईटी दिल्ली (147) और पूसा (136) में स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर यानी 'मध्यम' श्रेणी में रही. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों और बुजुर्गों को सुबह के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.

फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी

दिल्ली इस साल फरवरी के महीने में ही असामान्य रूप से गर्म दिनों का सामना कर रही है. दोपहर का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे अभी से अप्रैल की शुरुआत जैसा अहसास होने लगा है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसके आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा.

हल्की हवाओं के कारण दोपहर की गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है, लेकिन प्रदूषण के कणों का हवा में टिके रहना चिंता का विषय बना हुआ है.

Share Now

\