Delhi MCD Elections 2022: दिल्ली एमसीडी के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 12 बजे तक 18 फीसदी मतदान
ल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के 250 वार्डों के लिए कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज वोट डाले जा रहे हैं. दिल्ली चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 12 बजे तक 18 फीसदी मतदान दर्ज किया हैं
Delhi MCD Elections 2022: दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के 250 वार्डों के लिए कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज वोट डाले जा रहे हैं. दिल्ली चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 12 बजे तक 18 फीसदी मतदान दर्ज किया हैं. बता दें कि एमसीडी के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू है. जो 5.30 तक मतदान जारी रहेगा. पोलिंग सेंटर पर सुबह से ही मतदान करने वालों की भीड़ देखी जा रही है. बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से मतदान करने पहुंच रहे हैं.
हर बार की तरह इस बार भी सबकी नजर बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर है. भाजपा यहां अपनी साख और सत्ता बचाने में लगी है, तो वहीं आम आदमी पार्टी निगम में अपनी जगह बनाना चाहती है. वहीं कांग्रेस पिछली बार के मुकाबले अपनी सीटें बढ़ाना चाहती है. यह भी पढ़े: MCD Election 2022: दिल्ली एमसीडी के लिए वोटिंग शुरू, सीएम केजरीवाल-डिप्टी CM सिसोदिया ने लोगों से की ये अपील
#DelhiMCDElections | 18% voting recorded till 12 pm: State Election Commission
— ANI (@ANI) December 4, 2022
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 709 महिला प्रत्याशी हैं. भाजपा और आप ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस के 247 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे रहे हैं. मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है। इनमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2022 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

