दौलत के लालच में बेटी ने ही मां-बाप को उतार दिया मौत के घाट, लाश को सूटकेस में डाल नहर में बहाया- ऐसे हुआ खुलासा..

पुलिस की दबिश पर आरोपी बेटी दविंदर कौर ने कबूला कि उसने प्रोपर्टी के लिए उसने अपने मां-बाप की हत्या की. बता दें कि पुलिस के कंट्रोल रूम को जानकारी मिली कि नांगलोई के पास ड्रेन में एक बड़ा सूटकेस फंसा हुआ है

मां-बाप अपनी बेटे और बेटी को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. उनकी हर ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए अपनी हर खुशियों को त्याग देते हैं. लेकिन अगर बेटी और बेटा ही अपने मां-बाप के दुश्मन बन जाएं तो उनका क्या होगा. एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है. जहां दौलत की लालच में लड़की ने अपने ही मां-बाप का घोला घोंट के उन्हें मौत के घाट उतार दिया और लाश को सूटकेस में भर पानी में बहा दिया. इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया.

मामला दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके का है. जहां दविंदर कौर नामक एक लड़की पर अपने ही पिता-मां की हत्या का आरोप लगा है. खबरों के मुताबिक लड़की ने अपने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या कर दी. उसके बाद लाश को अलग-अलग सूटकेस में डालकर फेंक दिया. लड़की ने कबूला कि उसने खाने में नींद की दवाई मिलाकर पहले खिलाया और फिर जब बेहोश हो गए तो मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस की दबिश पर आरोपी बेटी दविंदर कौर ने कबूला कि उसने प्रोपर्टी के लिए उसने अपने मां-बाप की हत्या की. बता दें कि पुलिस के कंट्रोल रूम को जानकारी मिली कि नांगलोई के पास ड्रेन में एक बड़ा सूटकेस फंसा हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने उसे खोला तो जागीर कौर की लाश मिली. ठीक दूसरे दिन उसी जगह गुरमीत का भी शव मिला. इस डबल मर्डर की घटना सामने के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी.

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र: दूल्हा शादी के मंडप में कर रहा था इंतजार, दुल्हन दे रही थी परीक्षा

पहले आरोपी बेटी ने पुलिस को गुमराह करने पूरी कोशिश की. लेकिन जब पुलिस को सीसीटीवी से अहम सुराग मिला तो उन्होंने सख्ती बरती और फिर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया. उसने बताया कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और इस कांड में और कितने लोग हैं उनकी तलाश में जुट गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Telangana Shocker: तेलंगाना में दिल दहला देने वाला मामला, बेटे की चाहत में पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी और दो बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट